रांची के लीवी बार एंड रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग,होटल के अंदर सो रहे कर्मचारी बाल-बाल बचे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 12, 2026

रांची के लीवी बार एंड रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग,होटल के अंदर सो रहे कर्मचारी बाल-बाल बचे

रांचीः मंगलवार की सुबह राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के करमटोली चौक पर स्थित लीवी बार एंड रेस्टूरेंट में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावाह थी कि जब तक कोई कुछ समझ पाता, पूरा रेस्टोरेंट जलकर खाक हो गया। यह घटना सुबह के करीब चार बजे की है।

IMG 20260512 WA0010 457x400 1
आग पर पाया गया काबू
रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि सुबह करीब चार बजे सूचना मिली कि रेस्टोरेंट में आग लग गई है। आग जिस में लगी उस समय रेस्टूरेंट के कुछ कर्मचारी के अंदर ही सो रहे थे, लेकिन आग की सूचना के बाद वो सुरक्षित बाहर निकले। सूचना मिलने के बाद लालपुर पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक आग भीषण रूप ले चुकी थी। अंदर हालात बहुत खराब हो गए थे।

jh ran 01 fire photo 7200748 12052026063520 1205f 1778547920 1049

जिसके चलते फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मेन गेट तोड़कर आग बुझाना शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर आंशिक रूप से काबू पाया। बाहर भी स्थिति खराब थी। आग की लपटें ट्रांसफार्मर तक पहुंच रही थीं, जिसके बाद पुलिस के सहयोग से बाहर की आग पर भी काबू पा लिया गया।

See also  कांग्रेस ने बुलाई पर्यवेक्षकों की बैठक, 49 में सिर्फ चार पहुंचे, कमेटी को किया गया भंग

1200 675 26671837 thumbnail 16x9 fire
शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग
लीवी बार एंड रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात आ रही है।बार मालिक ने फिलहाल किसी भी तरह के साजिश से इनकार किया है। इस आगलगी में भारी नुकसान हुआ है। रेस्टोरेंट का किचन, डांस फ्लोर और सारा फर्नीचर जलकर राख हो गया। कुछ कर्मचारी अंदर सोए हुए थे, जिन्होंने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। रांची के लालपुर थाना प्रभारी रूपेश सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दमकल वाहनों के साथ आग पर काबू पाया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now