बोकारो के फुटवियर गोदाम में लगी भीषण आग, फंसे मजदूरों को काफी मशक्त के बाद बचाया गया

बोकारो के फुटवियर गोदाम में लगी भीषण आग, फंसे मजदूरों को काफी मशक्त के बाद बचाया गया

बोकारोः सेक्टर-12 थाना क्षेत्र अंतर्गत बारी कोऑपरेटिव के मनमोहन कॉलोनी स्थित फुटवियर गोदाम में भीषण आग लग गई। आवासीय कॉलोनी के बीच एक फुटवियर गोदाम से चिंगारी निकलते हुए लोगों ने देखा और देखते ही देखते पूरा का पूरा गोदाम आग के आगोश में समा गया। गोदाम के अंदर रखा सारा सामान आग में धू-धूकर जलने लगा।

रामगढ़ के पतरातू में एमजी कंस्ट्रक्शन के गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी
आग की लपटों को देखते हुए लोगों ने गोदाम के मालिक को सूचना दी और फायर ब्रिगेड को भी जानकारी दी गई। इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची और फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गोदाम के मालिक ओंकार पांडे ने बताया कि गोदाम में पहले से ही विभिन्न कंपनियों की फुटवियर स्टॉक था और फुटवियर में इस्तेमाल होने वाले कच्चा माल था। पिछले दो दिन पूर्व भी 60 लाख के माल मंगाई गयी थी जो आग में जलकर पूरी तरह से बर्बाद हो गया। इस आग से उनको लगभग एक करोड़ का नुकसान हुआ है।

रांची समेत झारखंड के कई जिलों में ठंड और कोहरे का प्रकोप, दिन में छाये रहेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
वहीं फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि आग काफी भयावह थी अगर समय पर काबू नहीं पाया गया रहता तो अनहोनी हो सकती थी। उन्होंने बताया कि समय रहते गोदाम के ऊपरी भवन में 20 से 25 मजदूर रहते थे जो सकुशल बाहर निकल गए और सुरक्षित है।आग से काफी नुकसान हुआ है और समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह घटना और भयावह होती क्योंकि इसके अगल-बगल भी आवासीय कॉलोनी है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी। हालांकि इस मामले को लेकर अभी स्पष्ट रूप से कुछ कहा नहीं जा सकता है। वर्तमान में आज पर काबू पा लिया आ गया है लेकिन धुआं काफी होने के कारण कुछ स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now