धनबाद मेयर चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व मेयर उम्मीदवार और बीजेपी नेता चंद्रशेखर अग्रवाल JMM में शामिल

धनबाद मेयर चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व मेयर उम्मीदवार और BJP नेता चंद्रशेखर अग्रवाल JMM में शामिल

डेस्कः धनबाद में मेयर चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। धनबाद में मेयर पद के उम्मीदवार और पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में दुमका में झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए।

सेरेंगसिया में शहीदों को नमन: 197 विकास योजनाओं की सौगात, 3.77 लाख लाभार्थियों को परिसंपत्ति वितरण
चंद्रशेखर अग्रवाल झारखंड प्रदेश भाजपा के कार्यसमिति सदस्य थे। वे धनबाद के मेयर रह चुके हैं। झारखंड में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया चल रही है और शेखर अग्रवाल ने धनबाद मेयर पद के लिए नामांकन भरा है।

रांची में वकील के परिवार ने किया सुसाइड अटेंप्ट: :इकलौते बेटे की हुई मौत, मां-नाबालिग बेटी अस्पताल में इलाजरत
यूं तो झारखंड में नगर निकाय चुनाव निर्दल हो रहा है। इसके बावजूद राजनीतिक दल प्रत्याशियों का समर्थन कर अपने लोगों को चुनाव जिताने में लगे हैं। भाजपा ने धनबाद से संजीव अग्रवाल का समर्थन किया है। माना जा रहा है कि इससे शेखर अग्रवाल नाराज थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now