हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा ,ट्रेलर और हाइवा की टक्कर के बाद लगी आग, चालक की जलकर मौत

लोहरदगा के भंडरा में स्कॉर्पियो-बाइक टक्कर,हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत

डेस्क:- हजारीबाग जिले में देर रात बरकट्ठा-एनएच 2 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ । एक ट्रेलर और हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई ।यह टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर में आग लग गई । हादसे में ट्रेलर चालक जिंदा जल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई । वहीं हाइवा का चालक और कंडक्टर भागने में सफल रहा । आग इतनी भयावह थी कि दमकल गाड़ी ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

रांची केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, लपटें देखकर लोग दहशत में, दमकल की गाड़ियां मौके पर

हादसा बरकट्ठा थाना क्षेत्र के कोनहारा में हुआ । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर दिल्ली से कोलकाता की ओर जा रहा था,जबकि हाइवा कोलकाता से दिल्ली की ओर आ रहा था. डायवर्सन के पास, ट्रेलर और विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा में आमने-सामनेकी टक्कर हो गई । जिससे आग लग गई और ट्रेलर में तेजी से आग फैल गई । हाइवा का चालक और कंडक्टर भागने में कामयाब रहे, जबकि ट्रेलर चालक कि जलकर मौके पर ही मौत हो गई।

झारखंड में दो नाबालिग बहनों के शव कुएं से निकाला गया, आत्महत्या या अनहोनी को लेकर सस्पेंस

घटना की सूचना मिलने पर बरकट्ठा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जिसका स्थानीय निवासियों ने विरोध किया। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। जिसके बाद पुलिस वहां से चली गई, दमकल गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।एक दमकलकर्मी ने बताया कि ट्रेलर में आग इतनी भीषण थी कि उसे काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद ही आग पर काबूपाया जा सका।

रांची के अरगोड़ा में होमगार्ड जवान की पिटाई, बीजेपी ऑफिस के पास हुआ जबदस्त हंगामा

डीएसपी अजीत कुमार बिमल ने बताया कि घटना में एक चालक की मौत की पुष्टि हुई है। बाकी चालकों और परिचालकों की तलाश जारी है। घटना के बाद जीटी रोड जाम हो गया, जिसे खुलवाने के प्रयास जारी हैं । घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य केदौरान यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। बरकट्ठा, बरही और गोरहर की पुलिस मौके पर मौजूद थी ।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now