- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

हजारीबाग के ज्वेलरी शॉप में लाखों की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

हजारीबाग : बरही चौक पर रविवार रात्रि करीब 9:30 बजे दो बाइक पर सवार हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। बाइक पर सवार सभी अपराधी हेलमेट लगाए हुए थे। अचानक हुई फायरिंग की आवाज़ से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और दहशत फैल गई। घटना के दौरान अपराधियों ने जय माता दी ज्वेलर्स के मालिक सुरेंद्र सोनी से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लूट ली।

WhatsApp Image 2025 11 16 at 23.18.49 6784561a

बाबूलाल मरांडी ने पूर्व DGP अनुराग गुप्ता और गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के कथित सांठगांठ को लेकर NIA को लिखी चिट्ठी, निष्पक्ष जांच की मांग

जेवर दुकानदार ने बताया कि वह घर जाने के लिए दुकान बंद कर नकदी और कीमती जेवर अपने कार में रख ही रहे थे, इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाकर लूटपाट कर दी। उन्होंने कहा कि अभी यह बताना संभव नहीं है कि कुल कितने की लूट हुई है। इधर, सूचना मिलते ही बरही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच के साथ अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now