गयाजी में पति-पत्नी की निर्मम हत्या, आधी रात अपराधियों ने मौत के घात उतारा

गयाजी में पति-पत्नी की निर्मम हत्या, आधी रात अपराधियों ने मौत के घात उतारा

डेस्कः बिहार के गया जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शेरघाटी थाना क्षेत्र के चांपी गांव में गुरुवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने पति-पत्नी की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

बिहार का पॉवर सेंटर 10 सर्कुलर रोड़ हुआ खाली, रातोरात शिफ्ट हुआ राबड़ी आवास, यहीं 20 सालों तक रहा लालू परिवार
फसल की सुरक्षा के लिए खलिहान में सोने गए थे पति-पत्नी
मृतकों की पहचान 55 वर्षीय प्रदीप यादव और उनकी पत्नी 50 वर्षीय केशरी देवी के रूप में हुई है, जो गांव की वार्ड सदस्य भी थीं। बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी फसल की सुरक्षा के लिए खलिहान में सोने गए थे। इसी दौरान अपराधियों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दोनों की मौके पर ही हत्या कर दी।

दिल्ली-पटना फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, स्पाइसजेट को भेजा गया ईमेल
खून से लथपथ मिला शव, मचा हड़कंप
शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण खलिहान की ओर पहुंचे, तो खून से लथपथ दोनों शव देखकर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही शेरघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now