कोडरमा के जूता गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के जूता-चप्पल जलकर हुआ खाक

कोडरमा के जूता गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के जूता-चप्पल जलकर हुआ खाक

कोडरमाः झुमरी तिलैया में रामेश्वरम होटल के निकट एक जूता गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण गोदाम में रखें लाखों रुपए के जूते और चप्पल जलकर राख हो गए हैं। आग कैसे लगी इसका अबतक पता नहीं चल पाया है, लेकिन मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पाने में जुटी है।

रांची में सनकी युवक ने दिनदहाड़े कुत्ते को मारी गोली, वीडियो वायरल होते ही मचा हडकंप, गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक आसपास के लोगों ने गोदाम से धुआं निकलने की सूचना गोदाम के मालिक को दी। जिसके बाद गोदाम के मालिक लक्खी सिंह गोदाम पहुंचे और इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड की टीम को देने के साथ खुद आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने में जुट गए , लेकिन धीरे-धीरे आग भयावह रूप धारण कर रही थी और लगातार आग का दायरा बढ़ रहा था।

 

हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक में 14 एजेंडों पर लगी मुहर, राज्य में विदेशी निवेश के लिए मुख्यमंत्री जाएंगे विदेश

वहीं सूचना मिलने के कुछ देर के बाद फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची है आग पर काबू पाने में जुट गई । गोदाम मालिक लक्खी सिंह ने बताया कि गोदाम के बाहर कचड़ा जमा रहता है और कुछ लोग यहां नशा का सेवन भी करते है, लेकिन आग कैसे लगी यह पता नहीं चल पा रहा है। वहीं फायर अधिकारी ब्रज किशोर सिंह ने कहा कि आग पर काबू पाने के बाद आग से नुकसान और उसके कारणों का पता लगाया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now