मधेपुरा-वीरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, हाईवा में घुसी कार, 4 लोगों की मौत

Car-Accident in Madhepura, bihar

Madhepura Road Accident:  मधेपुरा जिला मुख्यालय में एनएच 106 पर शनिवार सुबह हाईवा और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।

मधेपुरा-वीरपुर एनएच 106 पर बीएन मंडल यूनिवर्सिटी से समीप पावर ग्रिड के ठीक सामने यह दुर्घटना हुई है। मौके से हाईवा चालक फरार बताया जा रहा है। कार पर मस्जिद चौक लिखा हुआ है। कार का आधा हिस्सा हाईवा के अंदर चला गया था, जिस कारण कार सवार चारों युवकों का चिथड़े गया था। सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है।

Madhepura_Road_Accident_

मृतकों में दो लोगों की पहचान हो गई है। मधेपुरा शहर के वार्ड 20 गुलजारबाग निवासी अशोक साह का पुत्र सोनू कुमार (35) और वार्ड 13 मस्जिद चौक निवासी सुबोध साह का पुत्र साहिल (32) की जान चली गई। दो अन्य मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस इसके प्रयास में जुटी है।

झारखण्ड ग्रीन इकोनॉमी की दिशा में दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाने को तैयार

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now