बिहार में मुखिया की गोली मारकर हत्या, मृतक का था अपराधिक रिकॉर्ड

बिहार में मुखिया की गोली मारकर हत्या, मृतक का था अपराधिक रिकॉर्ड

डेस्कः बिहार के समस्तीपुर में अपराधियों ने मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी है। मुखिया का शव सातनपुर मस्जिद के पास पानी की टंकी के बगल से बरामद हुआ है। मुखिया का नाम एक हत्याकांड में शामिल था।

बिहार चुनाव से पहले पूर्व विधायक अनंत सिंह को राहत, पटना कोर्ट ने इस केस में कर दिया बरी
मृतक की पहचान मनोरंजन गिरी के रूप में हुई है। मनोरंजन गिरी उजियारपुर थाना क्षेत्र के करिहारा पंचायत का मुखिया था। मनोरंजन गिरी (मृतक) बाइक से सातनपुर चौक से करिहारा की तरफ आ रहा था।

पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में बिना टिकट के सफर करने से लोगों को रोका, बेटिकट यात्रियों ने AC कोच में किया हंगामा, TTE का पैर तोड़ा
इस दौरान पानी की टंकी के पास घात लगाए बैठे हथियारबंद अपराधियों ने सीने में गोली मार दी। जिससे मनोरंजन गिरी की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि मनोरंजन गिरी का शव पड़ा हुआ है।घटना के संबंध उजियारपुर थाने की पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

मदरसे के शौचालय का दरवाजा खोलते ही एक-एक कर निकलीं 40 लड़कियां, अंदर का नजारा देखकर हिल गए SDM
दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि बीते 21 अगस्त को करिहारा पंचायत के ही माधोडीह निवासी विक्रम गिरी नाम के व्यक्ति की हत्या हुई थी। जिसमें मनोरंजन गिरी नामजद आरोपी था।मामले में जांच चल ही रही थी कि मनोरंजन गिरी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now