झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना अंतर्गत कुलापू बुरू, सारंडा वन क्षेत्र में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस बल और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। यह अभियान पुलिस और 209 कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया था। मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान में घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री, IED सहित नक्सली साहित्य बरामद किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अभियान के बाद मौके से 2 SLR राइफल, एक 303 राइफल, 37 एके-47 के जिन्दा कारतूस, 78 SLR के जिन्दा कारतूस, 130 .303 के जिन्दा कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा एक 7.62 MM मैगजीन, 2 SLR मैगजीन, और एक .303 मैगजीन भी जब्त की गई।
तो तय हो गई तिथि, इस दिन आएगा मंईयां सम्मान योजना का पैसा, झारखंड में लाभुकों के लिए खुशखबरी
इसके अलावा विस्फोटक सामग्री में 6 जिलेटिन पैकेट मिले, जिसमें से हर एक का वजन 2.78 किलोग्राम और कुल वजन 16.68 किलोग्राम था बरामद हुए। इसके अलावा 13 जिलेटिन आईईडी जिनमें डिटोनेटर शामिल हैं, 10 इलेक्ट्रिक डिटोनेटर, 5 नॉन-इलेक्ट्रिक डिटोनेटर, और 20 IED हेतु 6 इंच के प्लास्टिक पाइप भी बरामद हुए हैं।
साथ ही पांच रेडियो सेट, 11 एफएम रेडियो, दो इंटरसेप्टर, दो लैपटॉप (एक आसुस और एक लेनेवो) और 24 सिरिंज भी पुलिस को मिले हैं। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि झारखंड पुलिस इस क्षेत्र में लगातार सर्च अभियान जारी रखे हुए है, ताकि नक्सलियों का जड़ से सफाया किया जा सके और क्षेत्र में शांति बहाल हो।




