रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम का दुरुपयोग कर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और उनकी पत्नी को फोन कर परेशान करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री आवास में कार्यरत मुख्यमंत्री के प्राइवेट असिस्टेंट जय प्रसाद ने गोंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।
झारखंड रजत जयंती वर्ष: मोरहाबादी में जब कल्पना सोरेन ने शिल्पा राव का दिया साथ… बिरसा मुंडा और गुरुजी को इस तरह किया गया याद
शिकायत के अनुसार, 15 नवंबर की रात करीब 9.50 मिनट पर एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को झारखंड का मुख्यमंत्री बताकर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री को फोन किया और अनावश्यक रूप से परेशान किया। शिकायत में कहा गया है कि इससे पहले भी इसी नंबर से राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को फोन कर परेशान किया गया था। बताया गया कि ट्रू कॉलर पर जिस नंबर 7439077614 से कॉल किया गया है, वह अभिजीत न्यू सिम जिम पीटी के नाम से दिख रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसे मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने और वीवीआईपी को परेशान करने की गंभीर व निंदनीय कार्रवाई कताया है। शिकायत में कहा गया है कि फोन कॉल की रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव में उपलब्ध है, जिसमें यह स्पष्ट सुनाई देता है कि फोन करने वाले आरोपित ने खुद को झारखंड का मुख्यमंत्री बताकर असभ्य और संदिग्ध तरीके से बातचीत कर रहा है।
हजारीबाग के ज्वेलरी शॉप में लाखों की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिया है कि आरोपी की तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार किया जाये और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। इधर, रांची पुलिस की साइबर सेल और तकनीकी टीम मामले की जांच में जुट गयी है। पुलिस का कहना है कि फोन लोकेशन, कॉल रिकार्ड और सिम कार्ड के आधार पर आरोपी की जल्द पहचान की जायेगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस तरह के कॉल किसी साजिश के तहत तो नहीं किये जा रहे है।




