रांचीः कवहरी चौक स्थित रांची रजिस्ट्री ऑफिस के पास सोमवार देर रात 2.30 बजे कार सवार दो बदमाश गुरफान अंसारी और इश्तियाक अंसासी ने एक सेक्स वर्कर के साथ बेरहमी से मारपीट की। उसके पैर पर कार चढ़ा दी गई। बीच-बचाव करने पहुंचे नामकुम निवासी युवक बंटी सिंह को भी पीटकर अधमरा कर दिया गया। इसके बाद आरोपी बंटी को कार की डिक्की में बंद कर फरार हो गए।
सिर पर शराब की बोतल रख अधिकारी ने किया डांस, सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की कार्रवाई की मांग
बंटी के साथ मौजूद उसके दोस्त अभिषेक कुमार ने डायल 112 पर सूचना दे दी। भनक लगते ही आरोपी नागाबाबा खटाल के पास पहुंचे। बंटी को सड़क किनारे छोड़कर मांडर की ओर भाग निकले। उन्होंने बंटी की हत्या की नीयत से उसके शरीर पर कार भी चढ़ा दी। बंटी गंभीर रूप से घायल है।घटना के बाद कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय और डीएसपी दुसरूबान सिंह ने बदमाशों का पीछा किया। मांडर के बास्की गांव के पास पुलिस ने घेराबंदी की। कार रोकने के लिए दोनों डीएसपी ने करीब 10 राउंड फायरिंग की। एक गोली इश्तियाक अंसारी की रीढ़ में लगी। गोली लगते ही कार रुक गई और पुलिस ने गुरफान व इश्तियाक को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पिस्का नगड़ी के रहने वाले है।
नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, पत्नी स्निग्धा सिंह को भी बड़ी राहत
घायल इश्तियक के भाई मेराज अंसारी ने बताया कि सोमवार रात नगड़ी में एक रिश्तेदार के घर शादी थी, जिसमें पूरा परिवार शामिल हुआ था। रात करीब 12 बजे सभी घर लौटे। इश्तियाक भी घर आया और कुछ देर बाद कमरे से निकलकर मां के पास गया। वहां रखी कार की दूसरी चाभी लेकर वो घर से निकल गया। गुरफान को उसने कहां से साथ लिया, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है। सुबह करीब 7 बले घटना की सूचना मिलने पर वे अस्पताल पहुंचे।
इंटरमीडिएट की 23 फरवरी को होने वाली परीक्षा अब 24 को, जैक ने आठवीं, नौंवी और ग्यारहवीं बोर्ड की परीक्षा तारीख भी बदली
सिटी एसपी पारस राणा ने इस मामले पर कहा कि कचहरी चौक के पास विवाद हुआ था। बंटी कुमार गंभीर रुप से घायल है। भागने के दौरान आरोपियों ने पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी को दो बार धक्का भी मारा, जिससे अंगरक्षक प्रमोद भगत को चोट आई। कार रोकने के लिए टायर पर गोली चलाई। लेकिन आगे बैठे व्यक्ति को गोली लग गई। इश्तियाक अंसारी का पुराना आपराधिक इतिहास भी है।




