- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

सिमडेगा में कोयला लदे ट्रक में लगी आग, रांची-सिमडेगा रोड़ NH-143 पर हादसा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 11, 2026

सिमडेगा में कोयला लदे ट्रक में लगी आग, रांची-सिमडेगा रोड़ NH-143 पर हादसा

सिमडेगाः रविवार रात कोलेबिरा थाना क्षेत्र के सिमडेगा-रांची मेन रोड़ पर गहरा नाला के पास एनएच-143 पर कोयला लदे ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद रोड़ पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सिमडेगा-रांची मेन रोड़ पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। आग की लपटों से लोग दहशत में आ गए। मामले की जानकारी जिला के उपायुक्त कंचन सिंह को दी गई, जिसके बाद तुरंत दमकल की टीम को उन्होंने भेजा।
दोनों ओर लगी गाड़ियों की लाइन
इसके अलावा कोलेबिरा अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को भी सूचना मिली, जिसके बाद वह भी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इधर अग्निशमन विभाग द्वारा करीब 1 घंटे से लगातार आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन आग पर काबू पाया नहीं जा सका है। बताया जा रहा है कि गर्मी की वजह से कोयले में घर्षण होने के कारण ट्रक में आग लगी और यह ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गया है।दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्त के बाद देर रात आग पर काबू पाया।

See also  आरक्षण की सीमा 50 फीसदी से ज्यादा होगी, HEC को अडाणी के हाथों में नहीं दिया जाएगा-रांची में गरजे राहुल, कहा देना होगा सरना कोड

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now