रांची के मेडिकल स्टोर में अनियंत्रित होकर घुसी कार, लोगों ने दुकान के अंदर कूदकर बचाई जान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 30, 2026

रांची के मेडिकल स्टोर में अनियंत्रित होकर घुसी कार, लोगों ने दुकान के अंदर कूदकर बचाई जान

रांचीः राजधानी रांची में एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया।सदर थाना क्षेत्र के तिरिल बस्ती के पास एक कार अनियंत्रित होकर सीधे दवा दुकान में जा घुसी। जिसमें दवाई खरीदने आए आधा दर्जन के करीब लोग बाल-बाल बच गए।इस हैरत अंगेज की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई।
दरअसल, सदर थाना क्षेत्र के तिरिल के पास स्थित पटेल मेडिकल हॉल में बुधवार की शाम एक युवती सहित कुछ लोग दवाई खरीदने में व्यस्त थे। इसी दौरान दवा खरीदकर वापस लौट रही महिला भागते हुए पीछे लौटी और उसके पीछे एक कार अनियंत्रित होकर सीधे दवा दुकान के पास टकरा गई।इस हादसे में महिला बाल-बाल बच गई। वहीं, कई लोग दवा दुकान के अंदर कूदकर अपनी जान बचाई।मात्र कुछ सेकेंड के अंदर ये हादसा हुआ, लेकिन गनीमत रही कि किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ।पटेल मेडिकल हॉल के मालिक ने बताया कि इस हादसे में कार चालक को हल्की चोट आई है।एक स्कूटी और कार में धक्का लगने की वजह से दोनों क्षतिग्रस्त हो गए।

See also  एक को राजभवन, दूसरे को जेल, करप्शन पर सरयू राय के सवाल किस ओर कर रहे है इशारा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now