झारखंड में ब्लैक लिस्टेड कंपनी को बिहार में एग्जाम का ठेका, बिहार बोर्ड लापरवाही से अंजान

झारखंड में ब्लैक लिस्टेड कंपनी को बिहार में एग्जाम का ठेका, बिहार बोर्ड लापरवाही से अंजान

पटनाः बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा केंद्र में ऑनलाइन परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। ऑनलाइन परीक्षा कराने का ठेका इन्नोवेटिवव्यू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है। कंपनी को बापू परीक्षा केंद्र में 3000 सीटों पर ऑनलाइन परीक्षा कराने का ठेका मिला है। यही कंपनी झारखंड सरकार द्वारा दो साल के लिए ब्लैकलिस्ट की गई है।

बैंक लूटकांड में शामिल अमन शुक्ला की हत्या, पत्नी और बच्चे के सामने मारी गोली
अगस्त 2025 में झारखंड सेवा आयोग ओर से जारी पत्र में कहा गया था कि मई 2025 में दंत चिकित्सा पदाधिकारी नियुक्ति परीक्षा में परीक्षा केंद्रों पर लापरवाही हुई। इस पर आयोग ने कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा था। कंपनी का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद आयोग ने कंपनी को दो साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया।

बिहार में अगले 5 दिन तक शीतलहर का कहर, ठंड और कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
बापू परीक्षा केंद्र में कई परीक्षाएं करा चुकी है इन्नोवेटिवव्यू
दिसंबर 2024 में कंपनी को ठेका मिला था। इसके बाद बापू परीक्षा केंद्र में कई परीक्षाएं कराई गई। इनमें एलआईसी, बीआरएलपीएस जीविका, आरआरबी, एनटीपीसी ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट, एसटीईटी और सक्षमता परीक्षा चतुर्थ शामिल हैं। 24 सितंबर 2025 से अब तक ये परीक्षाएं हुई हैं। जानकारों के अनुसार एसएससी की परीक्षाएं भी अब बापू परीक्षा केंद्र में हो सकती है।

सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी अफसरों पर भड़के, कहा-किसका रोड़ है! पता है…अक्कल है…. एक झांप मारेंगे न..
कंपनी के ब्लैकलिस्ट होने की जानकारी नहींः बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा है कि बापू परीक्षा केंद्र में ऑनलाइप परीक्षा के लिए टेंडर निकाला गया था। इसी प्रक्रिया के तहत इन्नोवेटिव्यू को छह साल का ठेका मिला। उन्होंने कहा कि कंपनी के ब्लैकलिस्टेड होने की कोई जानकारी नहीं है। आगे ऑनलाइन केंद्र का विस्तार किया जा रहा है। उसमें इन्नोवेटिवव्यू को अलग रखा जाएगा। ताकि दूसरी कंपनियों को भी मौका मिल सकें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now