रांची में DAV कपिल देव स्कूल के पास खड़ी बाइक में लगी आग, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

रांची में DAV कपिल देव स्कूल के पास खड़ी बाइक में लगी आग, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

रांची: राजधानी रांची के कडरू इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब DAV कपिल देव स्कूल के पास खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली कि बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

नए और डबल गैस सिलेंडर कनेक्शन पर अगले आदेश तक रोक, रांची की 21 इंडेन गैस एजेंसियों में एक दिन में हुई 6000 बुकिंग
मिली जानकारी के अनुसार कडरू स्थित DAV कपिल देव स्कूल के पास एक बाइक सड़क किनारे खड़ी थी। तभी अचानक बाइक से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में उसमें आग लग गई।आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी बाइक जलकर खाक हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now