डेस्कः यूपी के कुशीनगर में ससुराल आए युवक ने अपनी साली को कमरे में बंद कर सिर में गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बंद कमरे से एक के बाद एक तीन गोलियों की आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का नजारा बेहद खौफनाक था। कमरे में 18 वर्षीय युवती और उसका जीजा खून से लथपथ पड़े था।
कुशीनगर में एक सनसनीखेज घटना हुई है। यहां तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडीला गांव में जीजा ने गोली मारकर अपनी साली की हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो जीजा-साली खून से सने जमीन पर पड़े थे। परिजनों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने वाला जीजा बिहार के गोपालगंज से अपने ससुराल आया था।
आरोपी जीजा ने साली को बात करने के बहाने कमरे में बुलाया, जब तक वह कुछ समझती तभी उसने दरवाजा बंद कर लिया और अचानक साली के कनपटी पर तमंचा सटाकर फायर कर दिया। साली की हत्या इसके बाद उसने खुद भी कनपटी पर सटाकर गोली मार ली, युवक बिहार के कुचायकोट के धर्मचक गांव का रहने वाला था। अभी 9 महीने पहले उसकी शादी हुई थी, फिलहाल चर्चाओं का बाजार गर्म है।
मृत युवक की पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय जितेंद्र प्रजापति के रूप में हुई है, जबकि युवती उसकी साली नैना बताई जा रही है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंध और जुनून से जुड़ा सामने आ रहा है। पुलिस के अनुसार आशंका है कि जितेंद्र ने पहले नैना को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि जितेंद्र की शादी करीब एक साल पहले नैना की बड़ी बहन से हुई थी। ससुराल आने-जाने के दौरान उसकी नैना से नजदीकियां बढ़ गई थीं। शुक्रवार सुबह नैना जब उसे नाश्ता देने कमरे में पहुंची, तभी दरवाजा अंदर से बंद कर लिया गया और विवाद के बाद गोलीबारी हुई।


