थावे मंदिर से अब भोजपुरी अभिनेता का मोबाइल गायब, रितेश पांडे ने प्रशांत किशोर की पार्टी से लड़ा था चुनाव

थावे मंदिर से अब भोजपुरी अभिनेता का मोबाइल गायब, रितेश पांडे ने प्रशांत किशोर की पार्टी से लड़ा था चुनाव

डेस्कः सोमवार को थावे दुर्गा मंदिर में मां भवानी के सोने के गहनों से किए गए श्रृंगार को देखने के लिए सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।मंदिर परिसर में भक्तों की उपस्थिति से उत्सव का माहौल बना रहा। इस अवसर पर पांडेय परिवार के कुचायकोट विधायक अमरेंद्र पांडेय और उनके बड़े भाई सतीश पांडेय ने माता को सोने का मुकुट और अन्य आभूषण अर्पित किए।

थावे मंदिर से माता का मुकुट ले उड़े चोर, झारखंड के कारोबारी ने दिया था चढ़ावा, लॉकर तोड़ा, दानपेटी भी गायब
पूजा-अर्चना के दौरान भोजपुरी सिनेमा के हीरो रितेश पांडेय भी मंदिर पहुंचे। श्रद्धालु उनके साथ सेल्फी लेने में व्यस्त रहे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने रितेश पांडेय का मोबाइल चोरी कर लिया। मंदिर में सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान तैनात थे। घटना के बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर सर्विलांस पर डालकर खोजबीन शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिली जान से मारने की धमकी, पटना में FIR दर्ज
रितेश पांडेय का मोबाइल हुआ चोरी
रितेश पांडेय बिहार विधानसभा चुनाव में करगहर विधानसभा क्षेत्र के जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी भी थे। हालांकि वह चुनाव हार गए थे।अभी मंदिर में मां भवानी की मुकुट व पहने गए आभूषण चोरी मामले में पुलिस दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी में जगह-जगह दबिश दे रही है। इसी बीच भोजपूरी गायक रितेश पांडेय के मोबाइल चोरी होने की घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। मंदिर प्रशासन और श्रद्धालुओं ने शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now