चतरा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़, जंगल की सुरक्षा बलों ने की घेराबंदी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 15, 2024

चतरा : इस वक्त की बड़ी खबर प्रतापपुर थाना क्षेत्र के अनगड़ा जंगल में सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के बीच भीषण मुठभेड़ हो रही है। नक्सल विरोधी अभियान पर निकले सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को घेर लिया है। सीआरपीएफ और जगुआर की संयुक्त टीम के साथ रीजनल कमांडर आक्रमण और शशिकांत दस्ते के साथ मुठभेड़ चल रही है।

muthbhe
सुरक्षा बलों ने चारों ओर से नक्सलियों को घेर लिया है। मुठभेड़ के दौरान हथियारों का जखीरा मिला है और नक्सली साहित्य भी बरामद किया गया है। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सलियों के भागने की सूचना है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को पकड़ने के लिए जंगल की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

See also  ED Raid: आलमगीर आलम के पीएस के घर से मिले करोड़ों कैश, बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर साधा निशाना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now