एक पत्नी के दो- दो पति, बिहारी पत्नी के रहस्य को सुलझाने में उलझी पलामू पुलिस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 12, 2024

पलामू : एक पत्नी के पति होने का दो दो लोगों ने दावा किया है। बिहार के औरंगाबाद जिले स्थित नबीनगर की रहने वाली महिला के पति होने का दावा झारखंड के एक व्यक्ति ने की है तो दूसरी ओर हरियाणा के एक अन्य व्यक्ति ने भी उसके पति होने का दावा किया है। हरियाणा के रहने वाले पति ने पत्नी के लापता होने का एफआईआर दर्ज कराया था और पत्नी को खोजते खोजते हरियाणा से पलामू आ गया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है।
जानकारी के अनुसार बिहार के नबीनगर की रहने वाली लड़की का पलामू के मेदिनीनगर टाउन स्थित नावाटोली के रहने वाले नेपाली नाम के युवक के साथ प्रेम संबंध था। कुछ दिनों बाद नेपाली ने उस लड़की से शादी कर ली। शादी के कुछ दिनों बाद लड़की हरियाणा चली गई। वहां पहुंचकर लड़की ने महेंद्रगढ़ के निजामपुर थानाक्षेत्र के रहने वाले सुरेंद्र से शादी कर ली। शादी के बाद उन दोनों के बच्चे भी हो गए। इसी बीच लड़की को जानकारी मिली की पलामू के रहने वाले नेपाली की मां की तबीयत खराब हो गई है, लड़की नेपाली की मां से मिलने मेदिनीनगर आ गई।
पत्नी के अचानक ऐसे गायब होने के बाद सुरेंद्र ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। सुरेंद्र पत्नी को खोजते खोजते मेदिनीनगर आया और पत्नी को लेकर सीधे थाने पहुंचा। इसी बीच नेपाली भी थाने पहुंच गया और लड़की के पति होने का दावा करने लगा। लड़की ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि वो हरियाणा गई थी जिसके बाद उसे वहां सुरेंद्र से प्यार हो गया और उसने उससे शादी कर ली।
मेदिनीनगर टाउन थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि नेपाली और सुरेंद्र दोनों लड़की के पति होने का दावा कर रहे है। उन्होने कहा कि हरियाणा पुलिस से संपर्क किया गया है। मामला उलझा हुआ है और दोनों पति के दावे की सच्चाई का पता लगाया जा रहा है। पत्नी और पति होने का दावा कर रहे दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है।

See also  पिता को जन्मदिन की बधाई देने में तेजप्रताप ने सुबह से शाम तक किया इंतजार, AI से बनी तस्वीर के साथ लिखा लालू जी..
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now