- Advertisement -
CM-Foundation daybannerCM-Foundation daybanner

कोडरमा में ट्रेलर ने मचाया तांडव, 10 किलोमीटर तक कार से लेकर बस तक कई गाड़ियों को मारी टक्कर, कई वाहन क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 28, 2026

कोडरमा: जिले में शुक्रवार रात एक अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क पर करीब 10 किलोमीटर तक तांडव मचाया। तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने पहले तिलैया थाना क्षेत्र के गुमों दुर्गा मंदिर के पास एक कार को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद मौके से भागने के क्रम में कोडरमा बाजार में एक बस समेत कई अन्य वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। लगातार टक्कर से सड़क पर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।  राहत की बात रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई और न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ।

WhatsApp Image 2026 11 28 at 9.03.29

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुमों दुर्गा मंदिर के पास ब्रेकर के समीप कार चालक सावधानीपूर्वक अपनी गाड़ी की गति धीमी कर रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रेलर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार एक लेन से दूसरे लेन में जा पहुंची। कार सवार युवक ने किसी तरह अपनी जान बचाई। हादसे के बाद युवक ने बताया कि वह ब्रेकर के पास गाड़ी धीमी कर रहा था, तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर ने अचानक टक्कर मार दी। घटना इतनी अप्रत्याशित थी कि वह सहम गया।

See also  मंत्री बन्ना गुप्ता ने विधायक सरयू राय के विरुद्ध शिकायतवाद दायर किया

WhatsApp Image 2026 11 28 9.03.29 AM
कार को टक्कर मारने के बाद भी ट्रेलर चालक नहीं रुका और वाहन लेकर आगे बढ़ता रहा। करीब 10 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद कोडरमा बाजार में ट्रेलर ने एक बस को जोरदार टक्कर मार दी। उस वक्त बस में यात्री सवार थे। टक्कर के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद ट्रेलर ने सड़क पर मौजूद कई अन्य वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों के बाद लोगों में दहशत फैल गई। टक्कर की भयावहता के बावजूद संयोग रहा कि कार, बस और अन्य वाहनों में सवार लोग सुरक्षित बच गए। घटना ने एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार, अनियंत्रित वाहन परिचालन और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now