- Advertisement -
CM-Foundation daybannerCM-Foundation daybanner

कटिहार में शादी के बहूभोज में डॉक्टर दूल्हे की मौत, एक रात में विधवा हो गई दुल्हन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 27, 2026

कटिहार में शादी के बहूभोज में डॉक्टर दूल्हे की मौत, एक रात में विधवा हो गई दुल्हन

DESK: बिहार के कटिहार में एक शादी वाले घर में सारी खुशियां मातम में बदल गईं। शादी की अगली रात बहूभोज समारोह के दौरान दूल्हे की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई और एक रात की दुल्हन विधवा हो गई। मृतक दूल्हे की पहचान निवासी डॉ. पवन कुमार यादव के रूप में की गई है। वे पेशे से आयुष चिकित्सक थे और पटना में अपना क्लिनिक चलाते थे। पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया पंचायत स्थित वार्ड संख्या- तीन में गुरुवार की देर रात की है। दूल्हे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इलाके में शोक का माहौल बन गया है।

मृतक के भाई श्रवण कुमार यादव ने बताया कि डॉ. पवन कुमार यादव की शादी 25 नवंबर को हुई थी। गुरुवार (26 नवंबर) को दूल्हे के आवास पर प्रीतिभोज का आयोजन किया गया था। रात में भोज का कार्यक्रम चल रहा था और मेहमानों के स्वागत-सत्कार का दौर जारी था। इसी क्रम में रात करीब ग्यारह बजे अचानक डॉ.पवन की तबीयत बिगड़ने लगी और वे अचेत होकर गिर पड़े। जिसकी शादी हुई थी उसे ही बीमार देखकर मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजनों द्वारा आनन- फानन में उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया लेकिन, उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

See also  ज्वेलरी शॉप में 5 करोड़ से ज्यादा की लूट, बेखौफ अपराधी फायरिंग कर हुए फरार

इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाते रास्ते में मौत
डॉ.पवन को गांव से हायर सेंटर ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं से परिजन शव लेकर लौट गए। इस दुखदाई घटना के बाद शादी की खुशियां पल भर में मातम में तब्दील हो गईं। खबर मिलते ही देर रात से ही वर और वधू पक्ष के घरों पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों की चीख-पुकार से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है।

तीन भाइयों में सबसे छोटा था मृतक
गांव से जानकारी मिल रही है कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी हाथों की मेहंदी की लाली सूखने के पहले ही विधवा हो गई। हादसे के बाद परिजनों द्वारा शव को अंतिम संस्कार के लिए बरारी स्थित काढ़ागोला घाट ले जाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना से पूरे इलाके के लोग दुखी हैं। बेबा दुल्हन का चेहरा देखकर सभी लोग गमगीन हो जाते हैं।

See also  हेमंत सोरेन से सरना समाज के लोगों ने की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने कहा- पेसा लागू होने से स्थानीय स्वशासन की व्यवस्था होगी मजबूत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now