- Advertisement -
CM-Foundation daybannerCM-Foundation daybanner

शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस-सह- पारितोषिक वितरण समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, 111 करोड़ रुपए की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 27, 2026

शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस-सह- पारितोषिक वितरण समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, 111 करोड़ रुपए की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

रामगढ़: मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन शुक्रवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित लुकैयाटांड़ में आयोजित शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस समारोह-सह- पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने शहीद सोबरन सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रामगढ़ जिलान्तर्गत लगभग 111 करोड़ रुपए की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया तथा लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का भी वितरण किया।

WhatsApp Image 2026 11 27 at 2.59.02 PM

शहादत की चिंगारी से मिली प्रेरणा

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी आदरणीय शहीद सोबरन सोरेन (सोबरन मांझी) जी के 69वें शहादत दिवस पर यहां एकत्रित हुए हैं। इस दिवस को ऐतिहासिक बनाने और जन-जन तक पहुंचाने का कार्य इस राज्य के आदिवासी-मूलवासी समाज के बीच से उभरे आदरणीय स्मृति शेष-स्व०दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी ने किया। सामंती सोच और अत्याचार के विरुद्ध, जिस संघर्ष की आवाज को दबाने का षड्यंत्र रचा गया था, वह आदरणीय गुरुजी के नेतृत्व में फिर से जीवंत हो उठा। आज की नई युवा पीढ़ी इस शहादत की विरासत को आगे ले जाने का संकल्प लेती है।

See also  बांग्लादेश के राष्ट्रपति मो. शहाबुद्दीन ने अपने पद से दिया इस्तीफा, कार्यकाल खत्म होने में बचे थे दो साल

WhatsApp Image 2026 11 27

आदिवासी-मूलवासी समाज का स्वाभिमान

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पुराने दिनों की यादें ताजा की। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था, जब यहां के आदिवासी और मूलवासी समाज के लोग सामंती सोच रखने वालों के सामने बोलना तो दूर, सिर उठाकर देख भी नहीं सकते थे, लेकिन आज स्थिति बदली है। वर्तमान समय में राज्य का हर गरीब, गुरबा, आदिवासी और मूलवासी समाज निडर होकर अपनी बात रखता है और स्वाभिमान के साथ सिर उठाकर जीता है। इसका पूरा श्रेय आदरणीय शहीद सोबरन मांझी जी की शहादत को जाता है।

WhatsApp Image 2026 11 27 at 2.59.0

शहीदों के संघर्ष से बना अलग राज्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास गवाह है कि बड़ी घटनाएं ही मानव को प्रेरणा देती है। भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, चांद-भैरव जैसे महानायकों की तरह ही सोबरन मांझी जी ने अपनी कर्मठता और निडरता का परिचय दिया। गिरिडीह, टुंडी, धनबाद, उत्तरी-दक्षिणी छोटानागपुर से लेकर संथाल परगना तक अत्याचार के विरुद्ध जो छोटी-छोटी चिंगारियां फूटीं, वही आगे चलकर अलग झारखंड राज्य के आंदोलन का रूप लिया। उस समय लोग हंसते थे कि कम पढ़े-लिखे आदिवासी-मूलवासी अपना अलग राज्य कैसे चलाएंगे, लेकिन आज उन्हीं शहीद परिवारों के बीच से निकला एक नौजवान राज्य को संवारने का काम कर रहा है।

See also  विनय चौबे के खिलाफ IAS अधिकारी अमित कुमार ने दी गवाही, 164 के तहत दिया बयान

महिला सशक्तिकरण और आर्थिक स्वावलंबन

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कहा कि हम राज्य की आंतरिक स्थिति को भली-भांति समझते हैं। गांव-देहात और सुदूर क्षेत्रों से लेकर शहरों तक के लोगों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। पहले चरण में राज्य की लगभग 50 लाख महिलाओं (18 से 50 आयु वर्ग) को प्रतिमाह 2500 रुपये की सम्मान राशि दी जा रही है। देश के किसी अन्य राज्य में ऐसी योजना नहीं चल रही है। हमारा उद्देश्य है कि हमारी माताएं-बहनें सशक्त बनें और स्वयं अपने माथे से गरीबी की लकीर मिटाने का काम करें।

अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए संसाधन जुटाने के मार्ग में कई तरह की बाधाएं और भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। हमारे राजस्व के स्रोतों को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन हम इससे घबराने वाले नहीं हैं। जिस तरह हमने लड़कर अलग झारखंड राज्य लिया है, उसी तरह लड़कर अपना अधिकार भी लेंगे। अब यह वह झारखंड नहीं है, जहां बाहर से आकर कोई हमारा शोषण कर सके। पहले हम अपने राज्य के लोगों को उनका पूरा अधिकार दिलाएंगे। मुख्यमंत्री ने वर्तमान घटनाक्रम की ओर भी लोगों का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि इस बार कार्यक्रम को सादगी के साथ आयोजित किया गया है, लेकिन आने वाले समय में इसे और अधिक भव्य तथा उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा।

See also  मनी लांड्रिंग मामले में निलंबित IAS अधिकारी पूजा सिंघल को मिली जमानत

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक कल्पना सोरेन, विधायकममता देवी, आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल विजय कुमार गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक  शैलेंद्र सिन्हा, पुलिस उप महानिरीक्षक अंजनी कुमार झा, उपायुक्त रामगढ़  ऋतुराज, पुलिस अधीक्षक  मुकेश लुनायत आदि पदाधिकारीगण, रामगढ़ जिला के अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित प्रबुद्ध नागरिकगण व बड़ी संख्या में आमलोग उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now