RANCHI: सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा पर कथित यौन शोषण का आरोप लगाने वाली नाबालिग पीड़िता से जुड़े मामले में सिमडेगा पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले के वांछित अभियुक्त अभिषेक भारती को जमशेदपुर के बिष्टुपुर से गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व इस मामले में पुलिस दिलीप तिर्की को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मीडिया सेल से 25 नवंबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पाकरटांड थाना कांड संख्या 25/26,दिनांक 13 नवंबर 2026 के मामले में अभिषेक भारती वांछित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए सिमडेगा पुलिस की टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने जमशेदपुर के बिष्टुपुर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि नाबालिग पीड़िता के परिजनों ने विधायक भूषण बाड़ा पर कथित यौन शोषण का आरोप लगाते हुए पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस पहले ही दिलीप तिर्की को गिरफ्तार कर चुकी है। अब अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और अनुसंधान में जुटी है।





