पलामू में घर में घूसकर महिला को चाकू से गोदा, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका, पति जमशेदपुर में करते हैं नौकरी, बेटी बाहर रहकर करती है पढ़ाई, एक संदिग्ध हिरासत में

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 19, 2026

पलामू में घर में घूसकर महिला को चाकू से गोदा, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

पलामूः मेदिनीनगर के नवाटोली में घर में घुसकर साधना सिंह नामक महिला की चाकू मारकर हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वारदात को रात के अंधेरे में अंजाम दिया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है। सूचना मिलते ही टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

घर में घुसकर महिला की हत्या से इलाके में सनसनी
घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सदर एसडीपीओ राजेश यादव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर प्रारंभिक जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जांच कर रही पुलिस
प्रारंभिक जानकारी और स्थानीय चर्चाओं में हत्याकांड के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में एक संदिग्ध युवक का नाम भी सामने आया है। हालांकि, हत्या के कारणों और संदिग्ध की भूमिका की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

See also  CJP Sansad March: कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर हंगामा, धक्कामुक्की के बाद रैपिड एक्शन फोर्स का लाठीचार्ज

WhatsApp Image 2026 11 19 at 2.40.52 PM

पुलिस के अनुसार, घटनाके वक्त साधना सिंह घर में अकेली थीं। उनके पति जमशेदपुर में नौकरी करते हैं, जबकि बेटी बाहर रहकर पढ़ाई करती है। घर में रहने वाले किराएदार मोटर चालू कराने के लिए लगातार उन्हें फोन कर रहे थे, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद किराएदारों ने घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर साधना सिंह मृत पड़ी मिलीं। उनके सिर पर चाकू से कई वार के निशान थे।
पुलिस के अनुसार, घटना के वक्त साधना सिंह घर में अकेली थीं। उनके पति जमशेदपुर में नौकरी करते हैं, जबकि बेटी बाहर रहकर पढ़ाई करती है। घर में रहने वाले किराएदार मोटर चालू कराने के लिए लगातार उन्हें फोन कर रहे थे, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद किराएदारों ने घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर साधना सिंह मृत पड़ी मिलीं। उनके सिर पर चाकू से कई वार के निशान थे।
टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस स्निफर डॉग की मदद से भी साक्ष्य जुटाने और हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
इधर, मृतका की बड़ी बहन संध्या कुमारी ने राजा अंसारी उर्फ यूनुस अंसारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार, साधना का राजा अंसारी से संबंध था और वह लगातार धमकी दे रहा था। अगस्त में तीज के दौरान दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। पुलिस इन आरोपों समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के परिजन जमशेदपुर से पलामू के लिए रवाना हो गए हैं।

See also  झारखंड में हादसे का दिन रहा शनिवार, 5 लोगों की गई जान, धनबाद के जीटी रोड़ और रामगढ़ के चुटुपाली घाटी में हुई बड़ी दुर्घटना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now