रांची के इंद्रपुरी में पैसे के विवाद को लेकर युवक की हत्या, धुर्वा के रहने वाले लल्लू पर गोली मारने का आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 19, 2026

रांची के इंद्रपुरी में पैसे के विवाद को लेकर युवक की हत्या, धुर्वा के रहने वाले लल्लू पर गोली मारने का आरोप

रांचीः सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड़ नंबर-1 में बुधवार देर रात पैसे के विवाद को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान छोटू महतो उर्फ मिथिलेश के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला
स्थानीय लोगों ने बताया कि धुर्वा निवासी अभिषेक उर्फ लल्लू और इंद्रपुरी के रहने वाले विकास महतो का आपस में पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में अभिषेक बुधवार की देर रात अपने कुछ साथियों के साथ देर रात विकास महतो के घर पहुंचा था। घर का मुख्य दरवाजा बंद होने के कारण वे अंदर नहीं जा सके। इसके बाद अभिषेक और उसके साथियो ने बाहर से ही फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली छोटू महतो को लग गई। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
वारदात की जानकारी मिलते ही सुखदेवनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी अभिषेक उर्फ लल्लू समेत घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।कोतवाली एएसपी निखिल राय ने बताया कि देर रात एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या की गई थी।शुरुआती जांच में हत्या की वजह पैसों का विवाद सामने आया है। मामले में पुलिस कारवाई कर रही है।

See also  पति से नाराज पत्नी ने मायके बुलाकर कुत्ते से कटवाया, अस्पताल में चल रहा हैं इलाज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now