लोहरदगा के भंडरा में डबल मर्डर : प्रेम-प्रसंग में पत्नी व उसके कथित प्रेमी को टांगी से काटा, आरोपित गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 16, 2026

लोहरदगा के भंडरा में डबल मर्डर : प्रेम-प्रसंग में पत्नी व उसके कथित प्रेमी को टांगी से काटा, आरोपित गिरफ्तार

लोहरदगा : जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के कुंबा टोली बस्ती में रविवार की देर रात पति सोनू लहेरी ने अपनी पत्नी पूजा देवी और उसके कथित फेसबुकिया प्रेमी बिहार राज्य के पटना बाढ़ निवासी बृजभूषण लहेरी के पुत्र रोहित लहेरी को टांगी से काटकर हत्या कर दी। डबल मर्डर की सूचना मिलते ही भंडरा थाना पुलिस ने आरोपित युवक सोनू लहेरी को गिरफ्तार कर अग्रतर कानूनी कार्रवाई में जुट गई।

बताया जाता है कि भंडरा प्रखंड के लैंपस कार्यालय के समीप कुंबाटोली बस्ती निवासी सोनू लहेरी की पत्नी पूजा देवी (28 वर्ष) का अवैध संबंध बिहार राज्य के पटना जिले के बाढ़ निवासी बृजमोहन लहेरी के पुत्र रोहित लहेरी के साथ था। स्वजनों व बताया कि प्रेमी रोहित लहेरी रविवार को प्रेमिका पूजा से मिलने कुंबाटोली आया था।

WhatsApp Image 2026 11 16 at 8.30.58 AM

इसके बाद रविवार देर रात पूजा और रोहित को नग्नावस्था में देख सोनू लहेरी ने दोनों को टांगी से काटकर हत्या कर दी। इस दौरान पत्नी पूजा का सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया। जिसके बाद भंडरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपित सोनू लहेरी को गिरफ्तार कर लिया। भंडरा थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने कहा कि डबल मर्डर की घटना को सोनू लहेरी ने अंजाम दिया है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

See also  रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पैसेंजर व्हीकल की टक्कर में 7 की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now