- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

लद्दाख से 2600 किमी दौड़कर रांची पहुंचे स्वीडन के दो धावक, शुक्रवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से करेंगे मुलाकात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 12, 2026

रांची : लद्दाख से 2600 किलोमीटर दौड़कर स्वीडन के दो धावक गुरुवार को रांची पहुंचे। जहां पर धावक ब्योर्न स्वेन्सन और क्रिस्टीना पाल्टेन का भव्य स्वागत किया गया। इस अभियान का नाम “रन फार आशा” है। आशा के सचिव अजय कुमार जायसवाल ने बताया कि इसका उद्देश्य झारखंड में काम कर रही संस्था आशा के काम को सहयोग देना और झारखंड के बच्चों व युवाओं के लिए बेहतर अवसर जुटाना है।

1 1

शुक्रवार को दोनों धावक झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से भेंट करेंगे। तत्पश्चात आशा के कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वे खूंटी जाएंगे। अजय ने बताया कि यह दौड़ 30 अगस्त को लद्दाख से शुरू हुई। पिछले ढाई महीनों में दोनों धावक ऊंचे पहाड़ी दर्रों, जैसे रोहतांग पास (13058 फीट), लद्दाख की ठंडी और सूनी सड़कों, कीचड़ और बर्फ भरे रास्तों, पहाड़ी गांवों, धान के खेतों और कई शहरों व कस्बों से होकर गुजरे हैं। दोनों धावक अपना पूरा सामान एक गाड़ी (रनिंग कार्ट) में खुद धकेलते हुए चल रहे थे। साथ में भारत और स्वीडन के झंडे उत्साह बढ़ा रहा था। रास्ते में पंचर ठीक करना, खुले में खाना बनाना और कई बार टेंट में रात बिताना उनकी रोज की दिनचर्या में शामिल रहा।

See also  ED और CBI के खिलाफ निकली झांकी, हेमंत सोरेन को जेल से निकालने वाली झांकी पर केस दर्ज

2 2

1994 की एक मदद, जिसने सब बदल दिया
ब्योर्न का भारत से रिश्ता लगभग 30 वर्ष पुराना है। वर्ष 1994 में हिमालय में ट्रेकिंग के दौरान उनके साथ एक गंभीर हादसा हुआ। उस मुश्किल समय में तेनजिंग नाम के एक भारतीय पोर्टर ने उनकी जान बचाई और उन्हें सुरक्षित जगह तक पहुंचाया। जब ब्योर्न ने बदले में पैसे देने चाहे तो तेनजिंग ने मना कर दिया और कहा कि यह मदद पैसे के लिए नहीं है। इस निस्स्वार्थ मदद का ब्योर्न के जीवन पर गहरा असर पड़ा। इसके बाद भारत और यहां के लोगों से उनका जुड़ाव बना रहा, खासकर झारखंड के खूंटी क्षेत्र से। तीन दशक बाद, भारत के प्रति इसी आभार को व्यक्त करने के लिए उन्होंने रन फार आशा की शुरुआत की।

3 2

अनुभवी लंबी दूरी की धाविका है क्रिस्टीना पाल्टेन
इस यात्रा में ब्योर्न के साथ स्वीडन की प्रसिद्ध लंबी दूरी की धाविका क्रिस्टीना पाल्टेन भी हैं। वे पहले भी कई असाधारण दौड़ पूरी कर चुकी हैं। इनमें ईरान में लगभग 1840 किलोमीटर की अकेली दौड़ और तुर्की से फिनलैंड तक लगभग 3262 किलोमीटर की यात्रा शामिल है। ब्योर्न और क्रिस्टीना दोनों का मानना है कि खेल और व्यक्तिगत प्रयासों के ज़रिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। इसलिए उन्होंने अपनी दौड़ने की क्षमता को एक सामाजिक उद्देश्य से जोड़ा है।

See also  झारखंड में 5 दिनों तक बंद रह सकती हैं शराब की दुकानें, एजेंसियों से सरकार लेगी हैंडओवर

4 15 26 17 28 39 11011

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now