रांचीः राजधानी रांची के तिलता ओवरब्रिज के नीचे ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रक को रूकवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ट्रैफिक पुलिस के जवान एक ट्रक को रूकवाने के लिए लाठी चलाते नजर आ रहे है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पहले ट्रैफिक पुलिस का जवान ट्रक को ओवरब्रिज के नीचे रोकने को कहता है, लेकिन जब वो ट्रक को आगे बढ़ाने की कोशिश करता है तो सिपाही दौड़कर लाठी लेकर आते है और ड्राइवर को डराने के लिए ट्रक पर लाठी चला देते है।

ट्रैफिक पुलिस के ठीक पीछे अन्य सिपाही ही ट्रक के पास आते है और ड्राइवर को रोकने के लिए कहते है। काफी देर तक ट्रैफिक पुलिस के जवान और ड्राइवर के बीच बहस होती है। ट्रॉफिक पुलिस के इस व्यवहार को लेकर कई सवाल खड़े हो है। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए इस तरीके के इस्तेमाल किये जाने पर कई सवाल उठ रहे है।







