- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

बिहार में डाक अधीक्षक एसएस सुमन रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI की टीम ले गई पटना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 11, 2026

बिहार में डाक अधीक्षक एसएस सुमन रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI की टीम ले गई पटना

डेस्कः बिहार के मोतिहारी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए CBI की टीम ने बुधवार को पूर्वी चंपारण के डाक अधीक्षक एस एस सुमन को कथित तौर पर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद टीम उन्हें अपने साथ पटना ले गयी। बताया जा रहा है कि डाक अधीक्षक ने अपने ही विभाग के कर्मचारी राहुल झा से रिश्वत ली थी। राहुल झा का तबादला दरभंगा हुआ था और उन्हें रिलीव करने के बदले राशि मांगे जाने की शिकायत CBI से की गयी थी। रिश्वत की रकम 50 हजार रुपये बतायी जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कर्मचारी की शिकायत पर CBIने की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, CBI को डाक अधीक्षक के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर टीम ने मामले की जांच की और कार्रवाई की रणनीति तैयार की। इसके बाद बुधवार को योजनाबद्ध तरीके से टीम ने छापेमारी की। इसी दौरान डाक अधीक्षक एसएस सुमन को कथित तौर पर कर्मचारी राहुल झा से रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि राहुल झा मलाही क्षेत्र में डाक विभाग में कार्यरत हैं। उनका तबादला दरभंगा किया गया था। आरोप है कि उन्हें पद से रिलीव करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी।

See also  जवानी खराब कर रहे वीडियो गेम्स, लड़कों की एक पीढ़ी ऑनलाइन औसत से ज्यादा समय दे रही

CBI अधिकारी ने जानकारी देने से किया इनकार
कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे CBI अधिकारी गौरव कुमार मिश्रा से मामले के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि अभी मामले में कोई जानकारी साझा नहीं की जा सकती है। इस कारण रिश्वत की वास्तविक राशि और शिकायत से जुड़े अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

पूछताछ के लिए पटना ले गयी टीम
कार्रवाई पूरी करने के बाद CBI की टीम डाक अधीक्षक एसएस सुमन को अपने साथ लेकर पटना रवाना हो गयी। बताया जा रहा है कि वहां उनसे पूछताछ की जाएगी और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच होगी। इस कार्रवाई के बाद डाक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच चर्चा तेज हो गयी।

पूर्वी चंपारण के रहने वाले हैं डाक अधीक्षक
एसएस सुमन मूल रूप से पूर्वी चंपारण जिले के सेमरा स्टेशन स्थित लाल टोला के निवासी बताये जा रहे हैं। मोतिहारी के चांदमारी में भी उनका मकान है। उनकी पदस्थापना डाक अधीक्षक के पद पर हाल ही में हुई थी। CBI की कार्रवाई की खबर फैलने के बाद उनके गांव और मोहल्ले में भी हलचल रही। फिलहाल, CBI की ओर से गिरफ्तारी और बरामद राशि को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है।जांच पूरी होने और आधिकारिक बयान के बाद ही मामले के अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।

See also  India-Pakistan War: संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने की पहलगाम टेरर अटैक की निंदा, युद्ध पर क्या दी नसीहत...
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now