- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

मदर डेयरी के बाद अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, महंगाई का डबल अटैक, नई दरें गुरूवार से होंगी लागू

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 11, 2026

मदर डेयरी के बाद अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, महंगाई का डबल अटैक, नई दरें कल से होंगी लागू

डेस्कः दूध की सप्लाई में कमी और खरीद लागत बढ़ने के कारण, मदर डेयरी के बाद अब अमूल दूध की कीमतें बढ़ाने जा रही है। कंपनी 12 नवंबर से दूध की कीमतों में 2 से 6 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। इससे लोगों को दूध के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी।

इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, अलग-अलग तरह के दूध की कीमतों में अलग-अलग बढ़ोतरी होगी। टोंड दूध 2 रुपये प्रति लीटर, फुल क्रीम दूध 4 रुपये प्रति लीटर और फुल क्रीम भैंस का दूध 6 रुपये प्रति लीटर महंगा हो जाएगा।

दिल्ली-NCR क्षेत्र में, बल्क वेंडिंग मशीनों के जरिए मिलने वाले टोंड दूध की कीमत 58 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। फुल क्रीम पैकेट वाले दूध की कीमत 72 रुपये से बढ़कर 76 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी, जबकि पैकेट वाले टोंड दूध की कीमत 60 रुपये से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। 6.5 प्रतिशत फैट वाले भैंस के फुल क्रीम दूध की कीमत 80 रुपये से बढ़कर 86 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी।

See also  बिहार में अधिकारी के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, CO रहते कमाया था खूब माल

गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने देशभर में अमूल के प्रमुख फ्रेश पाउच दूध उत्पादों की कीमतों में लगभग 4% से 5% की बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो 12 नवंबर से लागू होगी. नई कीमतों के अनुसार, टोन्ड मिल्क की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर (3.3% की वृद्धि) की बढ़ोतरी हुई है, जबकि ‘अमूल गोल्ड’ दूध की कीमत में 4 रुपये प्रति लीटर (5.5% की वृद्धि) का इजाफा हुआ है। फेडरेशन ने बताया कि पिछले एक साल में दूध उत्पादन, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग फिल्म और ईंधन परिवहन की लागत में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिसकी भरपाई के लिए कीमतों में यह बदलाव जरूरी हो गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now