- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF टीम पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 11, 2026

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF टीम पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल

डेस्कः जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF बटालियन को आतंकियों ने निशाना बनाया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमले के दौरान फायरिंग की आवाजें सुनी गईं, जिसमें CRPF के 3 जवान घायल हो गए हैं। आंतकी घटना पर सीआरपीएफ ने भी बयान जारी किया है। CRPF ने बताया कि आज दोपहर जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में एक नाके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी।

यह घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई, जब हमलावरों ने CRPF जवानों पर गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में ले जाया गया है। घायलों में राकेश दास के पैर में गोली लगी है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। संतोष चंद्रू के पेट और रीढ़ की हड्डी में गोली लगी है। उनकी हालत गंभीर है और उनका ऑपरेशन किया जा रहा है। वहीं, सोमवीर सिंह के बाएं हाथ में गोली लगी है। उनकी हालत भी स्थिर बताई गई है। गंभीर रूप से घायल जवान के शरीर के ऊपरी हिस्से में गोली लगने के कई घाव हैं, अभी उनकी सर्जरी की जा रही है।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत में उतार-चढ़ाव, बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने की तैयारी

CRPF जवानों ने भी आतंकियों की फायरिंग का जवाब दिया। घटना के बाद इलाके में काउंटर ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। क्विक रिएक्शन टीमों को मौके पर रवाना किया गया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now