- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

लोहरदगा के सेन्हा में कुएं में मिला युवक का शव, भूमि विवाद में हत्या की आशंका

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 11, 2026

लोहरदगा के सेन्हा में कुएं में मिला युवक का शव, भूमि विवाद में हत्या की आशंका

लोहरदगा : जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के भड़गांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब मंगरा उरांव के कुएं में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान गांव के ही स्वर्गीय हुसैन अंसारी के 37 वर्षीय पुत्र सुलेमान अंसारी के रूप में हुई है। शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 11 11 at 2.53.20 PM

मृतक के स्वजनों ने खानदान के लोगों के साथ लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद को हत्या की वजह बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। स्वजनों को आशंका है कि विवाद के कारण सुलेमान की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है। सुलेमान भड़गांव चौक स्थित एक किराना दुकान में काम करता था। वह रविवार से घर से लापता था। उसकी पत्नी पिछले चार महीने से बच्चों के साथ मायके में रह रही है।

See also  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर झारखंड फाउंडेशन केंद्र ने आयोजित किया भव्य योग अभ्यास कार्यक्रम

WhatsApp Image 2026 11 11 at 2.53.21 PM

पुलिस ने स्वजनों को समझाया
शव मिलने के बाद कुछ ग्रामीण और स्वजन सड़क जाम करने की बात कहने लगे। इस पर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने लोगों को समझाते हुए कानून पर भरोसा रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि मामले में दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और किसी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। रविवार शाम युवक को गांव में घूमते देखा गया था, इसके बाद से वह लापता था। स्वजनों की ओर से आवेदन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के दौरान थाना में एक भी चौकीदार नहीं होने के कारण पुलिस को शव निकालने और अन्य आवश्यक कार्रवाई में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now