आरजेडी विधायक नरेश प्रसाद सिंह ग्रामीण के कंधे पर बैठकर पार कर रहे थे नदी, बीच धारा में दोनों गिरे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 11, 2026

आरजेडी विधायक नरेश प्रसाद सिंह ग्रामीण के कंधे पर बैठकर पार कर रहे थे नदी, बीच धारा में दोनों गिरे

पलामूः जिले के विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के घासीदाग पंचायत में एक धार्मिक समारोह में शामिल होने पहुंचे विधायक नरेश प्रसाद सिंह को नदी पार करने के दौरान असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। गांव में प्रवेश के लिए उन्हें धुरिया नदी पार करनी थी। नदी में पानी होने के कारण विधायक खुद पैदल नदी पार करने के बजाए एक ग्रामीण के कंधे पर बैठ गए। ग्रामीण उन्हें कंधे पर लेकर नदी पार कर रहा था। इसी दौरान बीच धारा में उस ग्रामीण का संतुलन बिगड़ गया और विधायक सहित उन्हें कंधे पर उठाने वाला ग्रामीण पानी में गिर पड़ा। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि नदी में पानी घुटने तक ही था। लिहाजा घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंईयां योजना के तहत लाखों महिलाओं के खाते में भेजे 1415.44 करोड़ रुपये, कहा- 'विरोधी इस योजना का उड़ाते थे मजाक'

 

वर्षों से पुल निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीण
घटना को लेकर विधायक नरेश प्रसाद सिंह के प्रतिनिधि धनंजय पासवान ने कहा कि वे मामले की पूरी जानकारी जुटा रहे हैं। इसके बाद ही आधिकारिक बयान देंगे। बता दें कि घासीदाग पंचायत बारिश के दिनों में मुख्य मार्ग से कट जाता है। यह इलाका चारों ओर से नदियों से घिरा हुआ है। धुरिया नदी पर पुल नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। ग्रामीण लंबे समय से सरकार और प्रशासन से पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now