Lohardaga : जिले के किस्को थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को हथियार के साथ गुरुवार देर रात गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। जेल जा चुका है। अपराधी की पहचान लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र के तिसिया गांव निवासी सुगमबर यादव के पुत्र अर्जुन यादव उर्फ कुन्नू के रूप में हुई है। अपराधी के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा बरामद किया है।
अपराधी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह लोहरदगा जिले के किस्को थाना अंतर्गत पाखर बॉक्साइट खनन क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या का आरोपित रहा है। साथ ही शस्त्र अधियनम के मामले में भी जेल जा चुका है। फिलहाल किस्को थाना पुलिस इस पूरे मामले में कुछ भी कहने से परहेज कर रही है। बताया जाता है कि अर्जुन यादव पुराना अपराधी रहा है। जिसके बारे में किस्को थाना प्रभारी वारिश हुसैन को गुप्त सूचना मिली कि तिसिया गांव में एक अपराधी हथियार लेकर घूम रहा है और किसी अपराध की घटना को अंजाम देने की फ़िराक़ में है। इस सूचना के बाद किस्को थाना प्रभारी वारिस हुसैन पुलिस की टीम के साथ आधी रात को ही मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही अर्जुन यादव ने हवाई फायरिंग कर वहां से भागने की कोशिश की। पर पुलिस की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए अर्जुन यादव को घेर लिया और भागने से पहले धर दबोचा।

अर्जुन की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा मिला। जिसे पुलिस टीम ने जब्त कर पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक पूछताछ में अपराधी ने पुलिस को अपराध की वह दो घटनाओं में पहले भी जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ और आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि किस्को थाना पुलिस की इस कार्रवाई में स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस का भरपूर सहयोग किया। गिरफ्तार अपराधी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत पहले सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।








