- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

पटना में पैक्स अध्यक्ष की हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर, तीन बदमाश ढेर, मनेर SHO को भी लगी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 6, 2026

पटना में पैक्स अध्यक्ष की हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर, तीन बदमाश ढेर, मनेर SHO को भी लगी गोली

पटनाः राजधानी पटना में बड़ा एनकाउंटर की घटना सामने आयी है। पटना से सटे मनेर में शुक्रवार की सुबह पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। शेरपुर गंगा घाट के पास हुई इस जबरदस्त क्रॉस फायरिंग में पटना पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम ने तीन कुख्यात अपराधियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ में मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के बाएं हाथ में गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए पटना भेजा गया है। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने खुद घटनास्थल पर पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा लिया।

 

मुठभेड़ में जिन तीन अपराधियों की मौत हुई उनकी पहचान जेपी यादव, सूरज कुमार उर्फ राजा शर्मा एवं बबलू कुमार के रूप में की गई है। तीनों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से दो पिस्तौल, एक देसी कट्टा सहित कई खोखा बरामद किए गए हैं। पटना एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीनों बदमाश मारे गए। दानापुर-2 एसडीपीओ ए.के. झा ने बताया कि मारे गए तीनों अपराधी मनेर वायापुर के पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार की हत्या में शामिल थे। इस घटना में मनेर प्रखंड प्रमुख के पति पिंटू भी अपराधियों की गोली से जख्मी हो गए थे।

बताया जा रहा है कि सूरज कुमार उर्फ राजा शर्मा गंगहरा शाहपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था जबकि जेपी यादव खरौजा रोड दानापुर का और सूरज कुमार सुअरमरवा मनेर का रहने वाला था। ये सभी मनेर थाना समेत कई थानों के वांटेड अपराधी थे। एसडीपीओ ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार की हत्या में बबलू कुमार उर्फ सूरज कुमार ने शूटर का काम किया था, जबकि जेपी यादव मुख्य साजिशकर्ता था। पुलिस को कांड के बाद से ही इनकी तलाश थी। शुक्रवार की अहले सुबह कार्रवाई के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पटना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने उन्हें मार गिराया।

19 अक्टूबर की रात पैक्स अध्यक्ष की हत्या हुई थी
बदमाशों ने पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू की हत्या नवरात्रि की महाअष्टमी 19 अक्तूबर की रात में कर दी थी। मनेर के ब्यापुर गांव में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया था। उस रात करीब 9 से 10 बजे के बीच पैक्स अध्यक्ष और प्रखंड प्रमुख के पति पिंटू कुमार अपने दलान पर बैठे हुए थे। उसी समय दो बाइक पर सवार होकर चार बदमाश पहुंचे। सबने चेहरे पर नकाब लगा रखा था। बदमाशों ने पहुंचते ही अचानक पैक्स अध्यक्ष को निशाना बनाकर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। इस घटना में पैक्स अध्यक्ष की मौत हो गई जबकि पिंटू कुमार जख्मी हो गए।

बदमाशों ने 24 राउंड तो पुलिस ने 18 राउंड गोली चलाई
शुक्रवार तड़के करीब 4:30 बजे पुलिस की अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई। अपराधियों ने 24 राउंड गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से 18 राउंड फायरिंग की गई। तीनो अपराधियों के पास से हथियार बरामद हुए है। 20 मिनट तक मुठभेड़ चली।मारे गए अपराधी पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार की हत्या के आरोपी थे।

See also  JSSC CGL Paper Leak: जांच करने आयोग कार्यालय पहुंची CID की टीम, कई दस्तावेज जब्त, अधिकारियों से पूछताछ
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now