- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

कोडरमा में CM School of Excellence के प्राचार्य शशिभूषण के निलंबन ने पकड़ा तूल, झुमरी तिलैया में छात्रों ने किया घंटो प्रदर्शन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 5, 2026

कोडरमा में CM School of Excellence के प्राचार्य शशिभूषण के निलंबन ने पकड़ा तूल, झुमरी तिलैया में छात्रों ने किया घंटो प्रदर्शन

कोडरमाः जिले के झुमरी तिलैया स्थित सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस सीडी प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य शशि भूषण कुमार के निलंबन का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को जहां स्कूल की छात्राओं ने निलंबित प्राचार्य शशिभूषण को स्कूल से जाने नहीं दिया था, वहीं गुरुवार को छात्राओं ने झुमरी तिलैया के झंडा चौक पर स्कूल से छुट्टी के बाद देर शाम तक प्रदर्शन करते हुए शशिभूषण को वापस बहाल करने के मांग पर अड़े रहे, वहीं दूसरी तरफ स्कूल में जांच करने पहुंचे जिला शिक्षा पदाधिकारी मुकुल दास को तकरीबन 5 घंटे तक छात्राओं ने स्कूल में बंधक बनाए रखा। देर शाम जब डीईओ बाहर निकले तो, उन्हें स्कूल की छात्राओं का विरोध झेलना पड़ा।

इस दौरान छात्राओं ने डीईओ के सरकारी वाहन को घेर कर उनसे प्राचार्य शशिभूषण के निलंबन वापस करने की मांग की। बाद में किसी तरह छात्राओं को बिना समझाएं डीईओ किसी तरह स्कूल से बाहर निकाल पाए। वहीं दूसरी तरफ प्रदर्शन के कारण शहर में महा जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई और शहर पूरी तरह से ठहर सा गया। बहरहाल छात्रओं की मांग को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से कोडरमा सीओ रवि भूषण प्रसाद झंडा चौक पहुंचे और छात्राओं को समझने का प्रयास किया। काफी देर तक सीओ और छात्राओं के बीच चली वार्ता के बाद मामले की जांच के मिले आश्वासन पर सैकड़ो छात्राओं ने जाम हटाया।

See also  इरफान VS राजकुमारः स्वास्थ्य मंत्री ने अब रिम्स निदेशक को भेजा शो कॉज, इंटरनल कमेटी में बेटे को किया शामिल

छात्रों का कहना है कि जिस प्राचार्य के कारण स्कूल के शैक्षणिक माहौल में सुधार हुआ, उनका रिजल्ट बेहतर हुआ, उस प्राचार्य को राजनिति के तहत हटाया जा रहा है। इधर छात्राओं के प्रदर्शन में कई अभिभावक भी शामिल हुए और उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों पर बेवजह प्राचार्य को हटाने का आरोप लगाया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now