- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

झारखंड युवा कांग्रेस के 32 पदाधिकारी सस्पेंड, दिल्ली की रैली में गैर हाजिर रहने पर कार्रवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 4, 2026

रांचीः दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को आयोजित कांग्रेस की वोट चोरी रैली में शामिल नहीं होना झारखंड युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को महंगा पड़ गया है। वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली में शामिल नहीं होने वाले 32 पार्टी पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

WhatsApp Image 2026 11 04 at 9.05.24 AM
इसी तरह मध्य प्रदेश, हिमाचल और हरियाणा युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को भी पद्मुक्त कर दिया गया है। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के 60, हिमाचल प्रदेश के 13 और हरियाणा के 10 पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

WhatsApp Image 2026 11 04 at 9.05.55 AM
दिल्ली के रामलीला मैदान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में शामिल होने के लिए झारखंड युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया था।

WhatsApp Image 2026 11 04 at 9.06.31 AM

इस कार्यक्रम में झारखंड से बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के साथी दिल्ली पहुंचे और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। हालांकि, कुछ पदाधिकारी पार्टी के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। इसे गंभीरता से लेते हुए पार्टी नेतृत्व ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है और अनुपस्थित रहने वाले कुछ पदाधिकारियों को उनके वर्तमान संगठनात्मक पदों से तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है।

See also  अंबा प्रसाद ने कांग्रेस और JMM के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा-अनुशासन तोड़ने के लिए मजबूर किया गया, योगेंद्र साव ने कुछ भी गलत नहीं किया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now