- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

बंशीधर बज्रवासी और राहुल राज की जाएगी विधानपरिषद सदस्यता, निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद ले ली बीजेपी की सदस्यता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 1, 2026

बंशीधर बज्रवासी और राहुल राज की जाएगी विधानपरिषद सदस्यता, निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद ले ली बीजेपी की सदस्यता

पटनाः बिहार विधानपरिषद चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतकर आए बंशीधर बज्रवासी और डॉक्टर राहुल राज ने शनिवार को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। दोनों ने ही अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जेडीयू के उम्मीदवारों को हराया था।

 

बिहार विधानपरिषद की आठ सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी ने दो सीटों पर जीत हासिल की थी। विधानपरिषद में अपने सीटें बढ़ाने के मकसद से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल पर शनिवार को बिहार बीजेपी प्रभारी हरीश द्विवेदी की मौजूदगी में बंशीधर बज्रवासी और डॉक्टर राहुल राज ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। तरस्वीर और वीडियो सामने आने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दल-विरोधी कानून के तहत दोनों सदस्यों की विधानपरिषद सदस्यता समाप्त करने की मांग की।

विधानपरिषद की सदस्तया पर संकटता मंडराता देख अब दोनों उम्मीदवार बीजेपी ज्वाइन करने की बात से इंकार कर रहे है। वीडियो जारी कर दोनों ही नवनिर्वाचित सदस्य सिर्फ बीजेपी को समर्थन देने की बात कह रहे है। जबकि दोनों नेताओं के बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सदस्यता ग्रहण करने की तस्वीर और वीडियो मीडिया सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

JDU उम्मीदवार को हराया था
बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार बंशीधर बृजवासी ने एनडीए समर्थित जेडीयू उम्मीदवार अभिषेक झा को चुनाव में पराजित किया है। इस निर्वाचन क्षेत्र में मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर जिले शामिल हैं।
बृजवासी शिक्षक नेता के रूप में पहचान रखते हैं और इससे पहले भी इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। चुनाव में जेडीयू ने अभिषेक झा को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन बृजवासी ने निर्दलीय मैदान में उतरकर जीत हासिल की। बंशीधर बृजवासी को 31,832 मत और अभिषेक झा को 22,685 वोट मिले थे।जीत का अंतर 9,147 वोट का रहा।

राहुल राज ने सारण सीट पर जमाया था कब्जा
डॉ. राहुल राज ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की है। उन्होंने एनडीए समर्थित जेडीयू उम्मीदवार आनंद पुष्कर को 1,815 वोटों से हराया। अंतिम परिणाम के मुताबिक राहुल राज को 4,965 वोट मिले, जबकि आनंद पुष्कर को 3,150 वोट प्राप्त हुए। राहुल राज पहले बीजेपी में प्रदेश स्तर पर पदाधिकारी रह चुके हैं। राहुल राज प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं। पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था। इसके बाद बीजेपी ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

See also  नेपाल से बिहार पहुंची 100-100 किलो की कई 'बाघड़ मछलियां', बाढ़ के पानी में बहकर आई आदमखोर मछली के सेवन पर रोक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now