- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

रांची में केडीएच परियोजना के शैलो प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा, 30 मीटर की ऊंचाई पर टूटा सेफ्टी बेल्ट, मजदूर की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 31, 2026

रांची में केडीएच परियोजना के शैलो प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा, 30 मीटर की ऊंचाई पर टूटा सेफ्टी बेल्ट, मजदूर की मौत

रांची : खलारी थाना क्षेत्र के सीसीएल एनके एरिया अंतर्गत केडीएच परियोजना स्थित शैलो प्रोजेक्ट में शनिवार को एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा घटित हुआ। सीसीएल एनके एरिया स्थित केडीएच में कोल हैंडलिंग प्लांट (साइलो) का निर्माण कर रही आउटसोर्सिंग कंपनी मधुकोन प्रोजेक्ट्स लिमिटेड में कार्यरत एक मजदूर की शनिवार सुबह हुई दुर्घटना में मौत हो गई।

khalari silo accident worker dies

 

मृतक की पहचान रामस्वरूप चौहान (पिता मुरली चौहान) के रूप में हुई है। हादसे के बाद उसे आनन-फानन में सीसीएल केंद्रीय अस्पताल, डकरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, रामस्वरूप चौहान साइलो निर्माण के तहत फैब्रिकेशन एवं इरेक्शन का काम कर रहा था। इसी दौरान वह करीब 30 मीटर की ऊंचाई पर काम कर रहा था। बताया जाता है कि काम के दौरान उसका सेफ्टी बेल्ट टूट गया, जिससे वह नीचे गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

See also  धनबाद में जमीन फटनें से घरों में दरारें, दहशत का माहौल; BCCL से तत्काल पुनर्वास की मांग

मृतक मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत बारूण थाना क्षेत्र के महत्ता गांव का रहने वाला था। वह खलारी के मोहननगर, डकरा स्थित अपने ससुराल में रहकर मधुकोन कंपनी में काम कर रहा था। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। मालूम हो कि केडीएच में साइलो निर्माण कार्य के दौरान पूर्व में भी एक मजदूर की दुर्घटना में मौत हो चुकी है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की सुरक्षा और मधुकोन प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा किए गए सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऊंचाई पर काम करने वाले मजदूरों के लिए सुरक्षा उपकरणों की गुणवत्ता और उनकी नियमित जांच को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now