- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

JTET 2026 कलः 10 साल बाद 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 986 केंद्रों पर कड़ा पहरा, अफवाह उड़ाने वालों पर कार्रवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 31, 2026

JTET 2026 कलः 10 साल बाद 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 986 केंद्रों पर कड़ा पहरा, अफवाह उड़ाने वालों पर कार्रवाई

रांचीः करीब एक दशक के लंबे इंतजार के बाद अब एक नवंबर को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) होगी। यह सिर्फ 5.65 लाख अभ्यर्थियों की नहीं, बल्कि पूरे प्रशासन तंत्र की भी अग्निपरीक्षा है। हाल में हुई भर्ती परीक्षाओं में धांधली को देखते हुए राज्य के 24 जिलों के 986 केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा को निष्पक्ष और पादर्शी बनाने के लिए मुख्य सचिव अविनाश कुमार के स्तर से त्रिस्तरीय सुरक्षा चक्रव्यूह तैयार किया गया है।

तैयारियों की निगरानी सिर्फ परीक्षा केंद्र तक ही सीमित नहीं है, बल्कि प्रश्नपत्र की सुरक्षा, स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी, साइबर सेल, यातायात, फायर बिग्रेड और सदर अस्पतालों की आपात व्यवस्था तक की सघन जांच की गई है। संवेदनशील इलाकों में निषेधाज्ञा लागू की जा रही है। साइबर सेल को सोशल मीडिया पर पेपर लीक या फर्जी प्रश्न पत्र से जुड़ी अफवाह उड़ाने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। बड़ी संख्या में बाहर से आ रहे अभ्यर्थियों को देखते हुए होटलों की भी जांच की जा रही है।

See also  धनबाद डिप्टी मेयर अरुण चौहान की कुर्सी पर खतरा!आपराधिक मामले छिपाने का आरोप

पहली पालीः 7.30 से प्रवेश, 9.00 बजे गेट बंद
कक्षा छह से आठ के लिए पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से दोपहर 12 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 7.30 बजे से सुबह 9.00 बजे तक केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद मुख्य गेट बंद कर दिया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुंचने में लगने वाले समय के साथ जांच और प्रवेश प्रक्रिया को ध्यान में रखकर घर से निकलना होगा।
दूसरी पालीः 12.30 बजे से प्रवेश, 1.30 बजे गेट बंद
कक्षा एक से पांच के लिए दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम साढ़े चार बजे तक होगी। परीक्षा निर्देशों के अनुसार दूसरी पाली के अभ्यर्थियों को 12.30 बजे से 1.30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। 1.30 बजे के बाद मुख्य गेट बंद हो जाएगा।

ओएमआर पर गलती रद्द कर सकती है उम्मीदवारी
परीक्षा ओएमआर आधारित होगी। भाषा, विषय या श्रेणी के विवरण में किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि या गलत छेड़छाड़ पाए जाने पर उम्मीदवारी तुरंद रद्द कर दी जाएगी।
31 अक्टूबर और एक नंबर के लिए जैक कंट्रोल रूम एक्टिवः परीक्षा से संबंधित किसी समस्या या जानकारी के लिए जैक का कंट्रोल रूम 31 अक्टूबर से एक नवंबर को सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक सक्रिय रहेगा। इसके लिए 7485093436, 7485093437 और 7485093440 नंबर जारी किए गए हैं।

See also  रांची में कोचिंग जाने के लिए घर से निकली दो नाबालिग छात्राएं लापता, परिजनों ने दो युवकों पर लगाया भगाने का आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now