गिरिडीह के पारसनाथ क्षेत्र में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गये विस्फोटकों को किया बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 29, 2026

गिरिडीह के पारसनाथ क्षेत्र में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गये विस्फोटकों को किया बरामद

गिरिडीहः झारखंड में नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है, राज्य के लगभग सभी बड़े नक्सलियों ने या तो आत्मसर्पण कर दिया है या फिर उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है। इसी बीच गिरिडीह पुलिस और CRPF की टीम संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता मिली और उन्होंने नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गये भारी संख्या में विस्फोटक को बरामद कर लिया है।

 

दरअसल, 28 अक्टूबर को गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक विमल कुमार और CRPF- 154 बटालियन के कमाडेन्ट सुनील कुमार त्रिपाठी को गुप्त सूचना मिली कि पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र के चतरो गांव अंतर्गत जोकाई नाला और सतकटिया पहाड़ी एवं जंगली क्षेत्र के पास नक्सलियों द्वारा विध्वंसक घटना को अंजाम देने हेतु विस्फोटक सामाग्री एवं हथियार छुपाकर रखा गया है। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने एक सयुक्त टीम का गठन किया।

WhatsApp Image 2026 10 29 at 5.38.38 PM
CRPF और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र कानीडीह चतरो जोकाई नाला एवं सतकटिया के जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्रों के पास ऑपरेशन चलाकर 29 अक्टूबर को भारी मात्रा में विस्फोटक सामाग्री को बरामद किया।

See also  Lohardaga में चुनाव की तैयारी पूरी, DC और SP ने लिया जायजा, 15 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा कल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now