गिरिडीहः गांडेय से झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक कल्पना सोरेन दो दिवसीय गिरिडीह दौरे पर है। बुधवार को छठ घाटों का निरीक्षण करने के बाद कल्पना सोरेन ने गुरुवार को भी कई छठ घाटों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बुधरात रात को भी अधिकारियों को साथ लेकर वो निरीक्षण करने निकल गई थी वहीं गुरुवार को बारिश के बावजूद वो छठ की तैयारियों और विकास कार्यो का जायजा लेने निकली।

गुरुवार को कल्पना सोरेन ने आम लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकारियों को इससे संबंधित निर्देश दिये। कल्पना सोरेन के साथ स्वर्गीय सुदिव्य सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा भी निरीक्षण और जनता दरबार के दौरान नजर आई। कल्पना सोरेन का पूर्व मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन के बाद यह पहला गिरिडीह दौरा है। अपने इस दौरे के दौरान कल्पना सोरेन गिरिडीह और गांडेय दोनों विधानसभा क्षेत्र की जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निपटारा करती हुई नजर आई।

आज गिरिडीह में क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं जरूरतों पर चर्चा की। इस संबंध में जिला प्रशासन से भी आवश्यक सहयोग का भरोसा मिला। https://t.co/qZEzRc9Rvf
— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) October 29, 2026
इस दौरान कल्पना सोरेन ने जेएमएम कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया जिस दौरान वो काफी भावुक होती नजर आई।कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि पिछले एक साल में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बहुत कुछ खोया है। गिरिडीह ने एक अच्छा नेता, एक बेटा, एक भाई खोया है. इस दुःख की घड़ी में आप सभी की संवेदनाएं हमारे साथ हैं और यही हमारी ताकत है।

गुरुवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ छठ घाटों का निरीक्षण करने के साथ ही साथ कल्पना सोरेने ने आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को सुना। गांडेय विधायक ने अधिकारियों को हर संभव मदद करने का भी निर्देश दिया।
आज गिरिडीह के विभिन्न छठ घाटों पर पहुँचकर लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया।
छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण मिले, इसके लिए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। https://t.co/o8W0os3reO
— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) October 29, 2026
इसके साथ ही कल्पना सोरेन गिरिडीह में आयोजित योनेक्स-सनराइज झारखंड राज्य सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह चयन ट्रायल 2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल हुई। इस अवसर पर युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया एवं सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं और बच्चों के साथ उद्घाटन के दौरान बैडमिंटर खेलते हुए भी नजर आई।







