हजारीबाग में पंचायत सेवक गिरफ्तार, ACB ने घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 28, 2026

हजारीबाग में पंचायत सेवक गिरफ्तार, ACB ने घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

हजारीबागः भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए केरेडारी के कराली और पाताल पंचायत के पंचायत सेवक तालेश्वर दास को नौ हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से प्रखंड और पंचायत स्तर पर हड़कंप मच गया है।

रिश्वत मांगने के कारणों का अब तक खुलासा नहीं
मिली जानकारी के अनुसार, एसीबी की टीम ने पंचायत सेवक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। हालांकि, रिश्वत किस काम के बदले मांगी गयी थी, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आयी है। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम पंचायत सेवक से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

See also  बोकारो में वार्ड सदस्य पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदात
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now