पटना: अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी की राज्य मंत्री का दर्जा छीनने के बाद जेडीयू ने मोकामा के विधायक और बाहुबली अनंत सिंह पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सोमवार को बिहार विधानसभा सचिव से मुलाकात कर उनकी सदस्यता को रद्द करने की अनुशंसा पर क्या कार्रवाई की गई इसकी जानकारी ली।
“अनंत सिंह की रद्द होने वाली है विधायकी”
उमेश कुशवाहा आज विधान सभा अध्यक्ष से मिलकर 24 अक्टूबर को दी गई कार्रवाई के बारे में जानने पहुंचे थे। वह यह जानना चाहते थे कि पार्टी की ओर से दी गई अनंत सिंह की विधायकी रद्द करने को लेकर अब तक क्या कार्रवाई हुई है। लेकिन स्पीकर वहां उपस्थित नहीं थे इसलिए उन्होंने सचिव से जानकारी मांगी।

बिहार में पूर्व विधायक नीलम देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस
नीलम देवी को पटना के मॉल रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश
भवन निर्माण विभाग ने 25 नवंबर 2026 तक आवास खाली करने को कहा
राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य पद से तत्काल प्रभाव से मनोनयन https://t.co/Tiw6Y0ysBS
— Live Dainik (@Live_Dainik) October 26, 2026
विधान सभा अध्यक्ष से मिलने पहुंचे थे उमेश कुशवाहा
उमेश कुशवाहा ने कहा कि हमारे संविधान में अधिकार है कि हम इस पूरे मामले में कार्रवाई कर सकते हैं। इसीलिए जो सवाल उठा रहे हैं वह ज्यादा पढ़े लिखे होंगे। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने यह भी कहा कि जिस तरीके से लगातार अपशब्द का प्रयोग किया जा रहा है, हमारी वह संस्कृति नहीं है। हम लोग नीतीश कुमार के साथ काम करते हैं।
'पार्टी विरोधी गतिविधि में लिप्त थे अनंत सिंह'
प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा की 24 अक्टूबर को ही हम लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष को सदस्यता समाप्त करने के लिए लेटर भेज दिया था। साथ में 10 पन्नों का सबूत भी दिया था। हमारे उम्मीदवार के खिलाफ लगातार प्रचार करते रहे थे और हमारे विरोधी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया है।
अनंत सिंह पर JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा
अनंत सिंह की पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष से मिलने पहुंचे थे,सारा सबूत मैंने दिया
अनंत सिंह ने हमारी पार्टी के खिलाफ चुनाव प्रचार किया
विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की मांग को लेकर अध्यक्ष से मुलाकात की https://t.co/GL9oXyj9UQ
— Live Dainik (@Live_Dainik) October 26, 2026
पार्टी पहले ही 6 साल के लिए कर चुकी है निलंबित
बता दें कि अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को पार्टी विरोधी गतिविधि के चलते 6 साल के लिए पार्टी से निकाला गया था। इस कार्रवाई के बाद ही उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने के लिए जेडीयू की ओर से अनुशंसा विधान सभा अध्यक्ष को भेजी गई थी।
अनंत सिंह पर सवाल पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री @LalanSingh_1 ने कहा- @SanjayJhaBihar से बात कीजिए। लेकिन संजय झा ने नहीं दिया कोई जवाब
@Jduonline @RJDforIndia https://t.co/GSxpE70vTo— Live Dainik (@Live_Dainik) October 26, 2026
दिल्ली में ललन सिंह और संजय झा से जब अनंत सिंह पर कार्रवाई के बारे में पूछा गया तो दोनों नेताओं ने चुप्पी साध ली। हालांकि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा, संजय झा जवाब देंगे। संजय झा ने कहा -हम बस खड़गे वाले मुद्दे पर बात करेंगे।







