हजारीबाग में अवैध आरा मिल पर वन विभाग की छापेमारी, मशीन समेत लकड़ी जब्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 26, 2026

हजारीबाग में अवैध आरा मिल पर वन विभाग की छापेमारी, मशीन समेत लकड़ी जब्त

हजारीबाग : बरही अनुमंडल क्षेत्र के पदमा प्रखंड अंतर्गत करर गांव के पास सुनसान स्थल हजारीबाग-चतरा जिला सीमा पर सोमवार की सुबह वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित आरा मिल पर अचानक छापेमारी की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में लकड़ी, आरा मिल की मशीन और अन्य सामग्री जब्त की गई। छापेमारी हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल के डीएफओ आइएफएस मौन प्रकाश के दिशा – निर्देश पर की गई।

WhatsApp Image 2026 10 26 at 2.02.26 PM
बताया गया कि वन विभाग की टीम ने सोमवार सुबह करीब छह बजे कार्रवाई शुरू की, जो लगभग एक घंटे तक चली। इसका नेतृत्व बरही-पदमा बीट के प्रभारी फारेस्टर अमर आनंद सरस्वती ने किया। अभियान में बरही-पदमा और चौपारण प्रक्षेत्र के वनकर्मी संयुक्त रूप से शामिल रहे।

WhatsApp Image 2026 10 26 at 2.02.30 PM
ये सामग्री हुई जब्त : वन विभाग के अनुसार, छापेमारी के दौरान करीब 100 घनफीट गोल लकड़ी, लगभग 50 किलोग्राम लकड़ी का कुन्नी, एक आरा मिल मशीन सेट, करीब 40 फीट आरा पट्टी और लगभग दो क्विंटल चिरान जलावन जब्त किया गया। कार्रवाई में प्रधान वनरक्षी आशीष कुमार, एचएफजी राकेश कुमार, संजीत कुमार व अजीत कुमार गंझू तथा क्यूआरटी सदस्य राकेश कुमार, आशुतोष कुमार, अविनाश कुमार व बासुदेव मालाकार आदि शामिल थे।

See also  जेल में बंद आलमगीर आलम की पत्नी ने पाकुड़ में तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, 86 हजार से अधिक वोटों से मिली जीत, देखिए कहां कौन कौन जीता

इनके अलावा दैनिक अमीन बिनोद कुमार मेहता तथा वाचर अनिल यादव व चंदर यादव भी मौजूद रहे। वहीं, चौपारण प्रक्षेत्र से प्रभारी फारेस्टर प्यारे लाल साव के नेतृत्व में एचएफजी संतोष कुमार रजक, कृष्णा महतो, चालक मो. ताहिर और क्यूआरटी के सदस्य आदि अभियान में शामिल हुए। वन विभाग मामले की जांच की जा रही है। बताया कि आरोपितों की पहचान कर वनवाद दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now