गुमला में पॉलिटेक्निक के पास फोरलेन सड़क निर्माण स्थल पर गोलीबारी, राहुल सिंह गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 25, 2026

गुमला में पॉलिटेक्निक के पास फोरलेन सड़क निर्माण स्थल पर गोलीबारी, राहुल सिंह गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी

गुमलाः शनिवार शाम को गुमला पॉलिटेक्निक के समीप खटवा नदी के पास चल रहे पलमा-गुमला फोरलेन सड़क निर्माण स्थल पर गोलीबारी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के तुरंत बाद राहुल सिंह गैंग ने सोशल मीडिया पर इस गोलीबारी की पूरी जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से सामने आए संदेश में उसने खुले तौर पर इस वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

LEEE FF

निर्माण कंपनियों को दी अंतिम चेतावनी
खुद को इस घटना का जिम्मेदार बताते हुए आज़ाद सरकार ने निर्माण कार्य से जुड़े लोगों और प्रबंधन को एक कड़ी और अंतिम चेतावनी दी है। उसने चेतावनी देते हुए कहा है कि वे स्थिति को समझें, मामले को मैनेज करें और काम करें। साथ ही यह भी धमकी दी गई है कि यदि ऐसा नहीं किया गया, तो इसका परिणाम ऐसा होगा जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।

See also  बिहार में चार दोस्तों ने पिया जहर, तीन की मौत, एक की हालत गंभीर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now