अनंत सिंह को JDU से निकाला गया, विधायकी खत्म करने के लिए स्पीकर को लेटर, MLC चुनाव में बगावत पर ऐक्शन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 24, 2026

Anant Singh and Neelam Devi have been expelled from the JDU

पटनाः मोकामा से बाहुबली विधायक को जेडीयू से निकाल दिया गया है। इसके साथ ही उनकी पत्नी पूर्व विधायक निलम देवी को भी पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने इससे संबंधित पत्र जारी कर दिया है। साथ ही अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म करने के लिए पार्टी ने स्पीकर को भी पत्र लिखा है।

WhatsApp Image 2026 10 24 at 6.44.14 PM

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने शनिवार को जारी आदेश में कहा कि विधायक अनंत सिंह बीते कुछ दिनों से लगातार पार्टी के निर्देशों की अवहेलना कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मोकामा विधायक ने जेडीयू शीर्ष नेतृत्व के लिए अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। साथ ही हाल ही में हुए विधान परिषद चुनाव में जेडीयू उम्मीदवार के खिलाफ काम किया और दूसरे दल के कैंडिडेट के पक्ष में प्रचार किया। इस कारण अनंत सिंह की जेडीयू की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई।

See also  BPSC TRE 4 को लेकर छात्रों का हंगामा, पटना में मुख्यमंत्री आवास घेराव के दौरान गांधी मैदान में बैरिकेडिंग तोड़ी गई, वाटर कैनन और लाठीचार्ज का हुआ प्रयोग

अनंत सिंह की विधायकी जाएगी?
जेडीयू से निष्कासित होने के बाद अनंत सिंह की विधायकी पर भी खतरा मंडरा गया है। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता को तुरंत रद्द करने की अनुशंसा की है। इस संबंध में विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार को उन्होंने पत्र लिखा है। बाहुबली नेता अनंत सिंह पटना जिले की मोकामा सीट से 6 बार के विधायक हैं।

अनंत सिंह की पत्नी भी जेडीयू से निकाली गईं
जेडीयू ने अनंत सिंह के साथ उनकी पत्नी नीलम देवी को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। अनंत सिंह के जेल में रहने के दौरान नीलम देवी मोकामा से विधायक रही थीं। जेडीयू ने उन पर भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप में अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

नीरज का विरोध करने पर जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने हाल ही में हुए बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक सीट से एमएलसी उम्मीदवार नीरज कुमार का खुलकर विरोध किया था। उन्होंने पार्टी लाइन से बाहर जाकर जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह को समर्थन दिया और उनके पक्ष में प्रचार भी किया। पूरे चुनाव में अनंत और नीरज के बीच तीखी बयानबाजी सुर्खियों में रहीं।

See also  पटना में 1 लाख रुपए घूस लेते SHO गिरफ्तार, 5 लाख की डिमांड थी,निगरानी की बड़ी कार्रवाई

 

एमएलसी चुनाव की वोटिंग होने के अगले दिन ही पार्टी ने अनंत सिंह पर ऐक्शन ले लिया। हालांकि, अनंत ने शुक्रवार को कहा था कि वह चाहते हैं पार्टी उन पर कार्रवाई करे। एमएलसी चुनाव का रिजल्ट 27 अक्टूबर को आएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now