PM मोदी पर जादू-टोना? श्मशान के पास मिली फोटो, रखे थे सुई चुभे नींबू और सिंदूर, FIR दर्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 24, 2026

PM मोदी पर जादू-टोना? श्मशान के पास मिली फोटो, रखे थे सुई चुभे नींबू और सिंदूर, FIR दर्ज

डेस्कः यूपी के मऊ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोहरीघाट में श्मशान घाट के पास जमीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर मिली है। तस्वीर के आसपास नारियल, नींबू, लाल धागा और सिंदूर भी रखा पाया गया। नीबूं में बाकायदा सुई चुभाई गई है। इसका वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। हालांकि, ‘हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो और फोटो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पूरा मामला दोहरीघाट क्षेत्र के सरयू नदी के किनारे बने श्मशान घाट के पास का बताया जा रहा है। श्मशान घाट के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक फोटो मिली है। फोटो के आसपास नारियल, नींबू, सिंदूर और सुई जैसी चीजें दिख रही हैं जो सीधे तंत्रमंत्र की तरफ इशारा करती हैं। फोटो के आसपसा जिस तरह से इन चीजों को रखा गया है जिसे टोना-टोटका से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पीएम मोदी की फोटो के साथ इस तरह की हरकत किसने की है और इसके पीछे उसकी मंशा क्या है? इसको लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

See also  स्पां में देह व्यापार की आशंकाः दरवाजा तुड़वाकर सेंटर में दाखिल हुई IAS अधिकारी, 5 लड़कियां पकड़ी गई

तंत्रमंत्र करने को लेकर पीएम मोदी का फोटो वायरल
श्मशान घाट के पास पीएम मोदी की तस्वीर के साथ मिली तंत्रमंत्र की सामग्री की वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। मामला पीएम मोदी से जुड़ा है तो इसको लेकर पुलिस-प्रशासन भी एक्टिव हो गया है। पुलिस ने तुरंत जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष दोहरीघाट रामायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि यह हरकत किसी अराजक तत्व ने की है। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now