रांची रेलवे स्टेशन पर 14 लाख का 27 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहे थे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 24, 2026

रांची रेलवे स्टेशन पर 14 लाख का 27 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहे थे

Ranchi: रांची रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। आरपीएफ पोस्ट रांची और अपराध आसूचना शाखा (सीआइबी) की टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर एक से दो युवकों को 27 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 14 लाख रुपये बताई गई है। दोनों आरोपित ओडिशा के रहने
वाले हैं । गुप्त सूचना पर रांची रेलवे स्टेशन परिसर में निगरानी बढ़ाई गई थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या एक पर ट्रॉली बैग लेकर खड़े दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। जिसके बाद आरपीएफ जवानों ने दोनों को रोककर पूछताछ की। उनके जवाबों पर संदेह होने के बाद बैग की तलाशी ली गई।

दो ट्रॉली बैग से मिले गांजे के 27 पैकेट:
तलाशी के दौरान एक ट्रॉली बैग से गांजे के 13 और दूसरे से 14 पैकेट बरामद हुए। कुल वजन 27 किलोग्राम पाया गया। डीडी जांच किट से परीक्षण में गांजा होने की पुष्टि हुई।
पकड़े गए युवकों की पहचान ओडिशा के सोनपुर जिले के सानंद चंद्र कुंभार (19) और मानस कलेत (23) के रूप में हुई है। आरपीएफ ने बरामद गांजा और संबंधित सामग्री जब्त कर दोनों आरोपितों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी रांची को सौंप दिया।

See also  ITBP जवान ने खुद को मारी गोली, चुनावी ड्यूटी में झारखंड से आया था बिहार

मंडल सुरक्षा आयुक्त के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई ऑपरेशन ‘नारकोस’ के तहत की गई। रेलवे सुरक्षा बल के अनुसार, ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now